यूक्रेन ने केर्च ब्रिज पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया। इससे पुल को भारी नुकसान हुआ। रूस के अनुसार हमले में 2 लोगों की मौत हुई। जेलेंस्की ने लंबी दूरी के हथियारों की मांग की है।

रूस और यूक्रेन के बीच जंग एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है। यूक्रेन ने रूस और क्रीमिया को जोड़ने वाले रणनीतिक केर्च ब्रिज को निशाना बनाने का दावा किया है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के मुताबिक, यूक्रेनी मिसाइलों और ड्रोन ने दक्षिण में रूस की एक अहम सैन्य लाइफलाइन पर हमला किया। इस हमले के बाद पुल के सड़क वाले हिस्से को भारी नुकसान पहुंचा है। जेलेंस्की ने इसके लिए यूक्रेन की सिक्योरिटी सर्विस, डिफेंस फोर्सेज और हथियार निर्माता कंपनियों को श्रेय दिया। वहीं, उन्होंने रूस के खिलाफ लंबी दूरी के हथियारों और नई सैन्य तकनीक के लिए अमेरिका और यूरोपीय देशों से मदद भी मांगी है। रूस की ओर से क्रीमिया के अधिकारियों ने दो लोगों की मौत और सड़क यातायात बंद होने की जानकारी दी है। आखिर इस हमले का युद्ध पर क्या असर होगा?

YouTube video player