12:37 AM (IST) Nov 22

नीदरलैंड की सेनेगल पर रोमांचक जीत

फीफा वर्ल्ड कप के दूसरे दिन हुए ग्रुप-ए के मुकाबले में नीदरलैंड ने सेनेगल पर रोमांचक जीत दर्ज की है। नीदरलैंड ने सेनेगल को 2-0 से हराया है। इस रोमांचक मैच में 83वें मिनट तक दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर सकी थीं और स्कोर बोर्ड पर 0-0 अंक था। लेकिन 84वें मिनट में कोडी गापको ने गोल दागकर 1-0 से टीम को बढ़त दिला दी। मैच खत्म होने के एक मिनट पहले डेवी क्लासेन ने नीदरलैंड के लिए दूसरा गोल कर जीत को 2-0 से दर्ज करा दिया।

09:27 PM (IST) Nov 21

इंग्लैंड ने जीता पहला मुकाबला, ईरान को 6-2 से हराया

फीफा वर्ल्ड कप फुटबॉल में दूसरे दिन ईरान व इंग्लैंड के टीमों के बीच मुकाबला हुआ। विश्व कप के ग्रुप बी के इस मैच में इंग्लैंड ने ईरान को 6-2 से हरा दिया है। खलीफा इंटरनेशनल स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में इंग्लैंड की ओर से बेलिंघम, साका, ग्रीलिश, स्टर्लिंग और रैशफोर्ड ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। 

05:59 PM (IST) Nov 21

यह है ईरान की टीम

फीफा वर्ल्डकप 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ ईरान की टीम ने शानदार टीम उतारी है। यह है ईरान की टीम।

Scroll to load tweet…
05:58 PM (IST) Nov 21

यह है इंग्लैंड की टीम

फीफा वर्ल्डकप के दूसरे दिन इंग्लैंड बनाम ईरान का मुकाबला है। यह इंग्लैंड की टीम है।

Scroll to load tweet…
05:49 PM (IST) Nov 21

शान 6.30 बजे से शुरू होंगे मुकाबले

फीफा वर्ल्डकप 2022 में 21 नवंबर को कुल 3 मैच खेले जाने हैं। पहला मुकाबला शाम 6.30 बजे शुरू होगा। वहीं दूसरा मुकाबला सेनेगल बनाम नीदललैंड और तीसरा मुकाबला यूएसए बना वेल्स के बीच खेला जाएगा।

Scroll to load tweet…
05:45 PM (IST) Nov 21

फीफा वर्ल्डकप के 3 मुकाबले

फीफा वर्ल्डकप में ईरान बनाम इंग्लैंड मैच के बाद सेनेगल का मैच होगा और अंतिम मुकाबला यूएसए बनाम वेल्स के बीच खेला जाएगा।

Scroll to load tweet…
05:43 PM (IST) Nov 21

ईरान बनाम इंग्लैंड के बीच मुकाबला

भारतीय समयानुसार शाम 6.30 बजे इंग्लैंड और ईरान के बीच मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला फीफा वर्ल्डकप के इतिहास का सबसे लोकप्रिय मुकाबला हो सकता है।

Scroll to load tweet…