राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता गौरव सोलंकी (57 किग्रा) एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर के शुरुआती दौर में मंगलवार को यहां किर्गिस्तान के अकीलबेक एसेनबेक उलु को हराकर अंतिम-16 में पहुंचे। 

अम्मान (जोर्डन) (भाषा): राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता गौरव सोलंकी (57 किग्रा) एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर के शुरुआती दौर में मंगलवार को यहां किर्गिस्तान के अकीलबेक एसेनबेक उलु को हराकर अंतिम-16 में पहुंचे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राष्ट्रमंडल खेलों में 52 किग्रा वर्ग्र में पीला तमगा हासिल करने वाले सोलंकी ने दो बार के किर्गिस्तान के राष्ट्रीय चैम्पियन को 5-0 से हराया। प्री-क्वार्टर फाइनल में उनका सामना शीर्ष वरीय उज्बेकिस्तान के मिराजिजबेक मिर्जाखालिलोव से होगा जिन्हें पहले दौर में बाई मिला।

मिर्जाखालिलोव मौजूदा विश्व चैम्पियन है और उन्होंने 2018 एशियाई खेलों और एशियाई चैम्पियनशिप के स्वर्ण पदक हासिल किया था।

सोलंकी ने उलु के खिलाफ शुरू से ही दबदबा बना लिया और उन्हें विरोधी मुक्केबाज की कमजोर रक्षा तकनीक का भी फायदा मिला। उन्होंने सटीक पंच लगाकर अंक हासिल किये। टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले मुक्केबाज तोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर जाएंगे।


(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)