भारतीय सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक की सबसे बड़ी सैंड हॉकी स्टिक ने एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। जिसे उन्होंने हाल ही में कटक में महानदी नदी के तट पर बनाया है।

स्पोर्ट्स डेस्क : इस समय पूरी दुनिया पर हॉकी विश्व कप 2023 का खुमार छाया हुआ है और लोग अलग-अलग ढंग से अपनी टीम और इस विश्वकप को सपोर्ट कर रहे हैं। इस बीच भारत के सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने हॉकी विश्व कप से प्रेरित होकर दुनिया की सबसे बड़ी सैंड हॉकी स्टिक बना दी। जिसने एक नया विश्व रिकॉर्ड कायम कर दिया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

5000 गेंदों से बनी 105 फीट लंबी हॉकी स्टिक
सुदर्शन पटनायक ने कटक में महानदी के किनारे पर 10 जनवरी को 5000 हॉकी गेंद, 5 टन से ज्यादा रेत की मदद से 105 फीट लंबी अनूठी मूर्ति का निर्माण किया। इसके लिए उन्होंने रेत कला संस्थान के 15 छात्रों की मदद ली। इस हॉकी स्टिक को बनाने में लगभग 2 दिनों का समय लगा और उनकी इस कलाकारी ने नया वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम कर दिया है।

सबसे लंबी सैंड हॉकी स्टिक होने का रिकॉर्ड
बता दें कि सुदर्शन पटनायक एक वर्ल्ड फेमस सैंड आर्टिस्ट है जिन्होंने गिनीज रिकॉर्ड सहित कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। अब इस लिस्ट में सबसे बड़ी सैंड हॉकी स्टिक बनाने का रिकॉर्ड भी उनके नाम दर्ज हो गया है। हाल ही में वर्ल्ड रिकॉर्ड इंडिया के संस्थापक पावन सोलंकी, एचओडी सुषमा नार्वेकर और वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया के सीनियर एडजुडीकेटर संजय नार्वेकर ने हॉकी स्टिक इंस्टॉलेशन सैंड आर्ट को विश्व की सबसे बड़ी सेंड हॉकी स्टिक के रूप में प्रमाणित किया है। सुदर्शन पटनायक ने सर्टिफिकेट मिलने पर खुशी जाहिर की और लिखा कि "आप सभी को यह जानकर खुशी होगी की 5000 हॉकी गेंदों की स्थापना मूर्तिकला के साथ हमारी सबसे बड़ी सैंड हॉकी स्टिक ने वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया ऑर्गेनाइजेशन द्वारा एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है।"

Scroll to load tweet…

कौन है सुदर्शन पटनायक 
बता दें कि सुदर्शन पटनायक भारत के ओडिशा के रहने मशहूर सैंड आर्टिस्ट हैं। 2014 में भारत सरकार ने उन्हें उनकी कला में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए पद्मश्री से सम्मानित भी किया था। वह रेत की मदद से अनोखी कलाकृतियां बनाते हैं। वह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मूर्ति बनाने से लेकर मशहूर गायिका लता मंगेशकर तक की सैंड मूर्तियां बना चुके हैं।

यह भी पढ़ें: Hockey World Cup 2023: कोरिया बनाम जापान में कौन बनेगा विनर? जर्मनी के सामने मजबूत बेल्जियम देगा चैलेंज

France V/S South Africa: फ्रांस ने दर्ज की वर्ल्ड कप की पहली जीत, साउथ अफ्रीका को 2-1 से हराया