ओलंपिक के लिए आज शाम 90 सदस्यीय भारतीय दल टोक्यो के लिए रवाना होगा। बता दें कि Tokyo Olympics की शुरुआत 23 जुलाई से होने जा रही है। भारतीय खेलों के इतिहास में इस बार बहुत कुछ नया देखने को मिल रहा है। PM से मुलाकात के बाद खिलाड़ी हाईजोश में है। 

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रूबरू होने के बाद टोक्यो ओलंपिक में शामिल होने जा रहे खिलाड़ियों का जोश आसमान पर है। ओलंपिक के लिए आज शाम 90 सदस्यीय भारतीय दल टोक्यो के लिए रवाना होगा। बता दें कि Tokyo Olympics की शुरुआत 23 जुलाई से होने जा रही है। भारतीय खेलों के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब केंद्र सरकार खिलाड़ियों से सीधे संवाद कर रही है। उनका हौसला बढ़ाने एक पूरी टीम लगाई गई है। टीम एयर इंडिया की चार्टर्ड फ्लाइट से रवाना होगी। टीम को खुद खेल मंत्री अनुराग ठाकुर रवाना करेंगे। इससे पहले देशभर से विभिन्न खेलों की टीमें दिल्ली पहुंचीं। यहां जोश-उल्लास के साथ उनका स्वागत किया गया। दिल्ली में टोक्यो जाने से पहले तक खिलाड़ियों की प्रैक्टिस का इंतजाम किया गया था। बता दें कि बेंगलुरु से हॉकी, पुणे से तीरंदाजी और हैदराबाद से बैडमिंटन के खिलाड़ी दिल्ली पहुंचे थे। वहीं कई खिलाड़ी विदेशों चल रही अपनी ट्रेनिंग से सीधे टोक्यो पहुंचेंगे। जैसे-बॉक्सिंग टीम का इटली में ट्रेनिंग का आखरी दिन था। (ओलंपिक का पूरा शेड्यूल पढ़ने क्लिक करें)

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जानिए ओलंपिक में इस बार क्या...
200 से अधिक देशों के एथलीट इसमें भाग ले सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 8 अगस्त तक 11,000 से अधिक एथलीट 33 स्पोर्ट्स और 393 इवेंट्स में शामिल होंगे। टोक्यो ओलंपिक में भारत ने 228 मेंबर्स की टीम भेजा है, जिसमें 119 एथलीट हैं। जो ओलंपिक में 85 मेडल इवेंट्स में शामिल होंगे। यह सबसे बड़ी टीम है, जिसमें 67 पुरुष और 52 महिला हैं। टोक्यो ओलंपिक 2021 पर दुनिया की नजर है। देखिए कुछ तस्वीरें...

बॉक्सिंग टीम का इटली में ट्रेनिंग का आखरी दिन था। इस बार बॉक्सिंग से काफी उम्मीदें हैं

Scroll to load tweet…


ये तस्वीरें भारतीय तीरंदाजी टीम की हैं। इस बार के ओलंपिक भारतीय खिलाड़ियों के लिए इतिहास रचने का एक सुनहरा अवसर हैं

pic.twitter.com/7Ks8BOWsJl

Scroll to load tweet…

pic.twitter.com/ZGcbXYCryk

Scroll to load tweet…

pic.twitter.com/q6SYklYkn0

Scroll to load tweet…