लीग चरण में जो क्लब जीत हासिल करेगा, उसे इस शील्ड के साथ 50 लाख रूपये की नकद पुरस्कार राशि दी जायेगी।
मुंबई. इंडियन सुपर लीग के प्रोमोटर ‘फुटबाल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट लिमिटेड’ (एफएसडीएल) ने बुधवार को आईएसएल के लिये ‘लीग विजेता शील्ड’ का अनावरण किया। लीग चरण में जो क्लब जीत हासिल करेगा, उसे इस शील्ड के साथ 50 लाख रूपये की नकद पुरस्कार राशि दी जायेगी।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

एएफसी चैम्पियंस लीग में शामिल होने का मिलेगा मौका
साथ ही लीग की विजेता टीम एएफसी चैम्पियंस लीग के ग्रुप चरण में भाग लेने वाला पहला भारतीय क्लब भी बन जायेगी। इस समय खिताब के लिये एटीके और एफसी गोवा के बीच कड़ी प्रतिद्वंद्विता चल रही है।
(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)
