टेनिस स्टार राफेल नाडाल ने एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत लिया है। ऑस्ट्रेलियन ओपेन में एक मैच के दौरान नाडाल का शॉट, बॉल गर्ल के चेहरे पर लगा। लड़की के चेहरे पर गेंद लगते ही नाडाल परेशान हो गए और उसके पास पहुंचे।

नई दिल्ली. टेनिस स्टार राफेल नाडाल ने एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत लिया है। ऑस्ट्रेलियन ओपेन में एक मैच के दौरान नाडाल का शॉट, बॉल गर्ल के चेहरे पर लगा। लड़की के चेहरे पर गेंद लगते ही नाडाल परेशान हो गए और उसके पास पहुंचे। इसके बाद उन्होंने 13 साल की लड़की के गाल पर किस किया और वापिस मैच खेलने आ गए। इस दौरान उनकी पत्नी भी मैदान पर थी। मैच के बाद उन्होंने कहा कि वह मैच का सबसे डरावना मोमेंट था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मैच खत्म होने के बाद उनसे उनकी पत्नी की प्रतिक्रिया को लेकर भी पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की कोई चिंता नहीं है। इसके अगले दिन नाडाल अपनी पत्नी के साथ बॉल गर्ल से मिलने भी गए। इस दौरान उन्होंने बॉल गर्ल को एक हैट भी गिफ्ट की। टेनिस की इस दरियादिली से बॉल गर्ल खासी प्रभावित हुई। उनसे मिलने के बाद लड़की ने कहा कि वह चाहती है कि नाडाल ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतें। 

Scroll to load tweet…

13 साल की लड़की के मुंह पर लगी गेंद
जिस बॉल गर्ल के मुंह पर नाडाल की वजह से गेंद लगी थी। उसका नाम अनीता है। 13 साल की इस लड़की को किस करने पर जब नाडाल की पत्नी से पूंछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें इन चीजों से कोई परेशानी नहीं है। वह अभी 13 साल की है। टेनिस स्टार ने अनीता को जो टोपी गिफ्ट की थी उसमें लिखा था "मेरी दोस्त अनीता को आल द बेस्ट।"

Scroll to load tweet…