भारत के शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी चिराग शेट्टी का मानना है कि साइना नेहवाल और पीवी सिंधू के ओलंपिक में पदक जीतने से देश में इस खेल की लोकप्रियता काफी बढ़ी है। साइना ने 2012 लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक हासिल किया था जबकि सिंधू ने चार साल बाद रियो ओलंपिक में रजत पदक जीता था। 

नई दिल्ली. भारत के शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी चिराग शेट्टी का मानना है कि साइना नेहवाल और पीवी सिंधू के ओलंपिक में पदक जीतने से देश में इस खेल की लोकप्रियता काफी बढ़ी है। साइना ने 2012 लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक हासिल किया था जबकि सिंधू ने चार साल बाद रियो ओलंपिक में रजत पदक जीता था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राष्ट्रमंडल खेल 2018 के मिश्रित युगल में स्वर्ण और पुरुष युगल में रजत पदक जीतने वाले इस खिलाड़ी ने कहा, ‘‘ क्रिकेट के बाद बैडमिंटन देश में दूसरा सबसे लोकप्रिय खेल है। इस खेल की लोकप्रियता को बढ़ाने में साइना और सिंधू के ओलंपिक पदकों का योगदान है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ वे इस खेल के लिए देश में सबसे बड़ी प्रेरणा है। अब जो भी पेशेवर तौर पर इस खेल से जुड़ना चाहता है उसे लगता है कि इसमें सफलता हासिल करना संभव है।’’

PBL में दिख रहा जलवा 
भारत में साल 2008 में IPL के आने के बाद बाकी सभी खेलों में भी प्रीमियर लीग की शुरुआत की गई है। फुटबाल से लेकर बैडमिंटन और कबड्डी जैसे खेल में भी प्रीमियर लीग हो रही हैं और सफल भी हैं। इन दोनों स्टार खिलाड़ियों के पदक लाने के बाद ऐसी लीग के प्रति भी लोगों का उत्साह बढ़ा है और देश भर में लोग आने वाली सिंधू और साइना को देखना चाहते हैं। क्रिकेट के बाद कबड्डी और हॉकी जैसे खेले भारत में खासे लोकप्रिय रहे हैं, पर इन खेलों को पीछे छोड़ बैडमिंटन ने दूसरे सबसे पॉपुलर खेल का दर्जा हासिल किया है।