पूर्व विश्व चैम्पियन मुक्केबाज एल सरिता देवी ने पोषक सप्लीमेंट और ड्रिंक्स बनाने वाली कंपनी ‘फास्ट एंड अप’ से करार किया।
मुंबई(Mumbai). पूर्व विश्व चैम्पियन मुक्केबाज एल सरिता देवी ने पोषक सप्लीमेंट और ड्रिंक्स बनाने वाली कंपनी ‘फास्ट एंड अप’ से करार किया।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

सरिता इस समय रूस में विश्व चैम्पियनशिप में भाग ले रही हैं जिसमें स्वर्ण या रजत पदक जीतने से उन्हें चीन के वुहान में होने वाले ओलंपिक क्वालीफायर में सीधे प्रवेश मिल सकता है।
सरिता (37 साल) ने कहा, ‘‘यह मेरे करियर का सबसे अहम चरण है जिसमें हर चीज 2020 तोक्यो ओलंपिक लिये मेरे क्वालीफिकेशन पर निर्भर करती है। इस अहम पड़ाव में ‘फास्ट एंड अप’ का सहयोग निश्चित रूप से मेरे लिये काफी मायने रखता है। ’’
इस कंपनी ने हाल में लंबी दूरी की धाविका गोविंदन लक्ष्मणन से भी करार की घोषणा की थी।
[यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है]
