महान धावक रही पीटी उषा ने शुक्रवार को टोक्यो ओलंपिक के लिए भारतीय दल को शुभकामनाएं दीं और उन्होंने इस दल के ढेर सारे मेडल जीतने की कामना भी की। 23 से जुलाई से 8 अगस्त तक टोक्यो ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है।

स्पोर्ट्स डेस्क: टोक्यो ओलंपिक 2020 (Tokyo Olympics 2020 ) का शानदार आगाज शुक्रवार से हो गया है। भारतीय खिलाड़ियों को सपोर्ट करने के लिए भी पूरा देश सामने आ गया है। इसी कड़ी में ट्रैक लीजेंड पीटी उषा (PT Usha) ने शुक्रवार को टोक्यो ओलंपिक के लिए भारतीय दल को शुभकामनाएं दीं और उन्होंने इस दल के ढेर सारे मेडल जीतने की कामना भी की। बता दें कि कैबिनेट मंत्रियों से लेकर बॉलीवुड सितारों और क्रिकेट के सुपरस्टारों तक ने भारतीय दल के बधाई दी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…

पीटी उषा ने अपनी एक पुरानी फोटो शेयर की है, जिसमें वह कोच के साथ तैयारी करती नजर आ रही हैं। इस फोटो को ट्वीट करने के साथ ही उन्होंने लिखा कि 'एक एथलीट के रूप में न केवल हम बल्कि हमारा परिवार भी बलिदान देता है। #Tokyo2020 के लिए भारतीय दल में सभी ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए बहुत कुछ किया है। हर एक को शुभकामनाएं। हम ढेर सारे मेडल लेकर वापस आएं और अपने झंडे को ऊंचा देखें। जय हिन्द!'

Scroll to load tweet…

वहीं, स्प्रिंटर दुती चंद खेलों में भाग लेने के लिए शुक्रवार को टोक्यो के लिए रवाना हो गई। उन्होंने ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट की और उसने पोस्ट को कैप्शन दिया- 'आज मैं नई दिल्ली से टोक्यो ओलंपिक खेलों के लिए हैदराबाद जा रही हूं।'

बता दें कि भारत ने टोक्यो खेलों में अबतक का सबसे बड़ा दल भेजा है। इस बार भारत ने 228 मेंबर्स की टीम भेजी है, जिसमें 119 एथलीट हैं। जो ओलंपिक में 85 मेडल इवेंट्स में शामिल होंगे। भारतीय ओलंपिक इतिहास की यह सबसे बड़ी टीम है। टीम में 67 पुरुष और 52 महिला हैं। खेलों के इस महासंग्राम में भारत कुल 18 प्रतियोगिताओं में चुनौती पेश करेगा।

ये भी पढ़ें- Tokyo Olympics 2020: पुरुष तीरंदाजी में अतनु दास, प्रवीण और तरुणदीप ने हासिल की 31वीं, 32वीं और 37वीं रैंक

ऑटो चलाते थे पिता, बेटी ने घर की गरीबी दूर करने के लिए उठाया धनुष और बनीं दुनिया की नंबर-1 तीरंदाज