भारत और आयरलैंड के बीच खेल गए महिला हॉकी पूल-ए मैच में आखिरी पलों में किए गए गोल की बदौलत भारत ने 1-0 से जीत हासिल कर ली। इसके साथ ही भारत की क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की उम्मीद बढ़ गई है। 

स्पोर्ट्स डेस्क : टोक्यो ओलिंपिक (Tokyo Olympics) में शुक्रवार का दिन भारत के लिए अबतक काफी अच्छा रहा। एक तरह भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी ने शुक्रवार को महिला व्यक्तिगत स्पर्धा में रूसी ओलंपिक समिति (आरओसी) की सेनिया पेरोवा को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया, तो वहीं दूसरी ओर लवलीना ने महिला वेल्टर (64-69 किग्रा) वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में चेन निएन-चिन को हराया और कांस्य सुनिश्चित किया। इसके साथ अब महिलाओं की हॉकी टीम (Women's Hockey ) ने भी जीत के साथ अंतिम 8 में अपनी जगह पक्की कर ली है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…

भारत और आयरलैंड के बीच खेल गए महिला हॉकी पूल-ए मैच में 4 क्वार्टर तक दोनों टीमें गोल रहित रही थी, लेकिन आखिरी पलों में किए गए गोल की बदौलत भारत ने 1-0 से जीत (India defeats Ireland) हासिल कर ली। आखिरी समय तक टीम इंडिया कोशिश करती रही और 57वें मिनट में रानी रामपाल और नवनीत कौर ने मिलकर गोल किया और टीम को टोक्यो ओलिंपिक 2020 में पहली जीत दिलाई।

अब भारतीय टीम शनिवार को साउथ अफ्रीका के साथ मैच खेलेगी। अगर भारत ने अफ्रीका को हराया और आयरलैंड को ग्रेट ब्रिटेन से हार मिली तो भारतीय टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंच जाएगी। 

ये भी पढ़ें- Tokyo Olympics: बॉक्सिंग में जीत के साथ ही लवलीना ने तय किया कांस्य, अब सिल्वर या गोल्ड के लिए होगा मुकाबला

शूटऑफ में जीतकर क्वार्टर फाइनल में पहुंची भारतीय तीरंदाज दीपिका, देश को है पदक की उम्मीद