भारत का अगला मैच 1 अगस्त को होगा। भारत की तरफ से पहला गोल 12वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर हरमनप्रीत ने किया।  

टोक्यो. भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पूल-ए के मैच में जापान को 5-3 से हारा दिया। ग्रुप स्टेज में भारत सिर्फ एक मैच हारी है। जबकि चार मैच जीतने में सफल रही है। टीम पहले ही क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी है। भारत का अगला मैच 1 अगस्त को होगा। भारत की तरफ से पहला गोल 12वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर हरमनप्रीत ने किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इसे भी पढ़ें- Tokyo Olympics 2020: सेमीफाइनल में पहुंची पीवी सिंधु, क्वार्टर फाइनल में जापानी खिलाड़ी को हराया

दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में ही भारत ने अपना दबदबा दिखाया और आते ही गोल कर दिया। भारत के लिए दूसरा गोल सिमरनजीत ने किया। हालांकि दूसरे क्वार्टर में जापान ने वापसी की और केंटा टनाका ने जापान के लिए पहला गोल किया। भारत के लिए तीसरा गोल शमशेर ने किया। 52वें मिनट में भारत ने अपना चौथा गोल कर दिया जापान को परेशानी में डाल दिया। भारत के लिए यह फील्ड गोल किया नीलकांता शर्मा ने।

Scroll to load tweet…

ग्रुप में दूसरे नंबर पर 
भारतीय पुरुष टीम ने अपने आखिरी ग्रुप मैच में जापान को 5-3 से हराकर ग्रुप स्टेज में ऑस्ट्रेलिया के बाद दूसरा फिक्स कर लिया है। 1980 ओलिंपिक के बाद ये पहला मौका है जब भारतीय टीम ग्रुप स्टेज में दूसरे स्थान पर रही। 

ग्रुप स्टेज में किन देशों से जीता भारत
भारत ने ग्रुप स्टेज में जापान के अलावा न्यूजीलैंड, स्पेन और अर्जेंटीना को हराया। जबकि ऑस्ट्रेलिया से उसे हार का सामना करना पड़ा था। ऑस्ट्रेलिया की टीम चार जीत और एक ड्रॉ से पूल में शीर्ष पर रही। क्वॉर्टर फाइनल एक अगस्त को खेले जाएंगे।

ईनाम की घोषणा
पंजाब के खेल और युवा सेवा मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने शुक्रवार को घोषणा की कि टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले राज्य के हॉकी खिलाड़ियों को टीम स्वर्ण पदक जीतने पर व्यक्तिगत रूप से 2.25 करोड़ रुपये मिलेंगे।