भारत के रोहन बोपन्ना और नीदरलैंड के उनके जोड़ीदार वेस्ली कूलहॉफ ने बुधवार को सीधे सेटों में जीत दर्ज करके दोहा ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
दोहा. भारत के रोहन बोपन्ना और नीदरलैंड के उनके जोड़ीदार वेस्ली कूलहॉफ ने बुधवार को सीधे सेटों में जीत दर्ज करके दोहा ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। बोपन्ना और कूलहॉफ की तीसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने स्विटजरलैंड के स्टैन वावरिंका और अमेरिका के फ्रांसिस टियाफो की जोड़ी को 6-3, 6-4 से हराया।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

उनका अगला मुकाबला हेनरी कोंटीनेन और फ्रैंको स्कुगोर से होगा जिन्होंने अमेरिका के केन और नील स्कुपस्की को 6-7(2), 6-4, 13-11 से पराजित किया। भारत के दिविज शरण और न्यूजीलैंड के उनके जोड़ीदार आर्टेम सिताक की जोड़ी पहले दौर में फ्रांस के जेरेमी चार्डी और फैब्राइस मार्टिन से 6-7(4), 2-6 से हार गयी।
(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)
