एक मजाक ने 13 साल की लड़की की जान ले ली। ठंड से बचने कुछ लड़के अलाव ताप रहे थे। इसी दौरान उनमे से किसी ने मजाक-मजाक में जलती तीली वहां एक जीप में बैठी लड़की पर फेंक दी। लड़की के कपड़ों ने आग पकड़ ली और मौत हो गई।

उत्तरकाशी, उत्तराखंड. एक मजाक किसी की जिंदगी भी ले सकता है। यह घटना इसी का उदाहरण है। कुछ लड़कों के मजाक से 13 साल की एक लड़की की आग से मौत हो गई। किसी लड़के ने जलती तीली उसकी ओर फेंक दी थी। इससे लड़की के कपड़ों में आग लग गई। इससे पहले कि कोई उसे बचा पाता, उसकी जान चली गई। पुलिस ने इस मामले में तीन अज्ञात किशारों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जिस जीप में बैठी थी, वो जीप भी जल गई
घटना मंगलवार देर रात ट्रेजरी कार्यालय के पास हुई। पुलिस के अनुसार ठंड से बचने कुछ नेपाली नाबालिग लड़के वहां बैठकर अलाव ताप रहे थे। इसी दौरान वहां खड़ी एक खराब जीप में 13 वर्षीय किशोरी भी बैठी थी। किसी लड़के ने मजाक-मजाक में एक जलती तीली लड़की की ओर फेंक दी। तीली बच्चे के कपड़ों को जाकर लगी। इससे कपड़ों ने आग पकड़ ली। इससे पहले कि लड़की खुद का बचा पाती या कोई मदद कर पाता, आग तेज हो गई। घटना में बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। आग इतनी तेज भड़क गई थी कि जीप भी पूरी तरह जलकर बर्बाद हो गई। घटना की जानकारी लड़की के 8 साल के भाई ने पुलिस को दी। घटना के बाद तीनों आरोपी नाबालिग भाग गए।