पश्चिम बंगाल के बर्धमान रेलवे स्टेशन की बिल्डिंग शनिवार शाम को गिर गई। 8 बजकर 27 मिनट पर यह हादसा हुआ। रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक हादसे में 3 व्यक्ति घायल हुए हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

कोलकाता. पश्चिम बंगाल के बर्धमान रेलवे स्टेशन की बिल्डिंग शनिवार शाम को गिर गई। 8 बजकर 27 मिनट पर यह हादसा हुआ। रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक हादसे में 3 व्यक्ति घायल हुए हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। फायर बिग्रेड और आपदा प्रबंधन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच चुके हैं और राहत व बचाव कार्य जारी है। अब तक मलबे से एक व्यक्ति को गंभीर हालात में बाहर निकाला गया है। सुरक्षाकर्मी मलबे को हटाकर देख रहे हैं ताकि नीचे दबे हुए लोगों को भी बचाया जा सके। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बर्धमान रेलवे स्टेशन की बिल्डिंग बहुत पुरानी है और यह जर्जर हालात में है। इस बिल्डिंग के रिनोवेशन का काम चल रहा है। इसी दौरान यह हादसा हुआ।