हिमाचल प्रदेश के ऊना में एक मासूम बच्ची लापरवाही का शिकार हो गई। हॉस्पिटल परिसर में बने सीवेज के गड्ढे में गिरकर मासूम की मौत हो गई।

ऊना, हिमाचल प्रदेश. हॉस्पिटल में खुले पड़े सीवेज टैंक ने एक मासूम बच्ची की जिंदगी छीन ली। बच्ची अपनी मां के साथ हॉस्पिटल आई थी। अचानक मां की नजर हटते ही वो खेलते हुए टैंक में जा गिरी। हालांकि ऐसा अंदेशा लगाया जा रहा है। वास्तविक घटना के बारे में किसी को नहीं मालूम।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

करीब ढाई घंटे बाद बच्ची की खबर लगी थी..
ऊना जिले के डंगोह गांव की रहने वाली एक महिला शुक्रवार को स्थानीय बाजार स्थित हॉस्पिटल अपना इलाज कराने आई थी। उसके साथ मासूम बेटी भी थी। मां हॉस्पिटल के अंदर गई, तभी बच्ची खेलते हुए बाहर निकल आई। यह बात दोपहर करीब 3 बजे की है। जब मां को बेटी नहीं दिखी, तो वो घबरा गई। मां और दूसरों लोगों ने बच्ची को ढूंढना शुरू किया। करीब ढाई घंटे बाद किसी ने बच्ची को टैंक में पड़ी देखा। उसे फौरन निकालकर हॉस्पिटल लाया गया। उस वक्त बच्ची की सांसें चल रही थीं। लेकिन कुछ देर बाद बच्ची ने दम तोड़ दिया। इससे पहले मामला पुलिस तक पहुंच गया था। पुलिस ने भी बच्ची की खोजबीन शुरू कर दी थी।