बुजुर्ग 14 फीट लंबे किंग कोबरा के साथ करतब दिखा रहा था, उसे गले में डालकर डांस कर रहा था और बार-बार उसे उकसा रहा था।

कछार : असम के कछार जिले में किंग कोबरा के साथ करतब दिखाना एक बुजुर्ग को भारी पड़ गया। वह गले में 14 फीट कोबरा सांप को डांस कर रहा था कि अचानक किंग कोबरा ने उसे काट लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक बिष्णुपुर गांव का रहने वाला रघुनंदन भूमिज की उम्र 60 साल थी। वह किंग कोबरा को गले में लपेटकर करतब दिखा रहा था। इसी दौरान सांप ने उसे काट लिया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

खेत से उठाकर लाया था किंग कोबरा
जानकारी के मुताबिक रघुनंदन भूमिज अपने अपने गांव के एक धान के खेत में गया था, तभी अचानक उसे 14 फीट लंबा जहरीला किंग कोबरा दिखा। उसने बिना डरे उसे पकड़ लिया और गले में लपेटकर गांव वापस चला आया। गांव में वह सांप के साथ करतब दिखा रहा था कि तभी सांप ने उसे डस लिया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

इसे भी पढ़ें-दिल दहला देने वाली घटना: सनकी पति बना मानव बम, पत्नी को गले लगाकर उड़ाया..दोनों के उड़ गए चिथड़े

गांव वालों ने बनाया वीडियो
रघुनंदन भूमिज गांव में जगह-जगह जाकर सांप के साथ करतब दिखा रहा था, गांव वालों के सामने प्रदर्शन कर रहा था। इतना ही नहीं वह कोबरा के साथ डांस भी कर रहा था। इस दौरान ग्रामीण बकायदा वीडियो भी बना रहे थे। भूमिज की मौत के बाद वन विभाग की टीम गांव पहुंची और सांप का रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ दिया।

इसे भी पढ़ें-शॉकिंग क्राइम : बॉस ने प्रमोशन नहीं दिया तो जूनियर ने चलवा दी गोली, 10 लाख में हायर किए शूटर