जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास मंगलवार की शाम हुए हिमस्खलन में सेना के एक पोर्टर की मौत हो गई और तीन अन्य को सुरक्षित निकाल लिया गया
जम्मू: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास मंगलवार की शाम हुए हिमस्खलन में सेना के एक पोर्टर की मौत हो गई और तीन अन्य को सुरक्षित निकाल लिया गया। पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि शाहपुर सेक्टर के एक अग्रिम स्थान पर बर्फ की चट्टान गिरने से ये चारों पोर्टर उसके नीचे दब गए। सेना के बचाव दल ने फौरन कार्रवाई की और बर्फ से पोर्टरों को बाहर निकाले में कामयाब रहे।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

अधिकारियों ने बताया कि इनमें से एक ने अस्पातल में दम तोड़ दिया।
(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)
