भाजपा युवा मोर्चा के नेता कवन पटेल इस बर्थडे पार्टी का आयोजन किया था, उसने अपने दोस्तों की मौजदूगी में कार के बोनट पर केक रखकर तलवार से काटा। साथ ही बीच सड़क पर जमकर बीयर की बोतलें खाली की गईं।  

महीसागर (गुजरात). एक तरफ जहा देश में कोरोना का कहर थामे नहीं थम रहा है, वहीं दूसरी ओर सरकार के नियमों-कायदों लोग सरेआम धज्जिया उड़ा रहे हैं। ऐसा ही एक शर्मनाक वीडियो सोशल मीडियो पर वायरल हो रहा है, जहां गुजरात युवा भाजपा के नेता हाथों में तलवार और बीयर की बोतलों से अपना बर्थडे सेलिब्रेशन करते दिख रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बीच सड़क पर किया बर्थडे सेलिब्रेशन 
दरअसल, यह नजारा महीसागर जिले में देखने को मिला, जहां भाजपा युवा मोर्चा के नेता कवन पटेल की बर्थडे पार्टी चल रही थी। इस जश्न में कवन के कई दोस्तों को बुलाया गया था, साथ ही पार्टी में गुजरात राज्य युवक बोर्ड के सदस्य शामिल थे। राज्य में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद भी जिम्मेदारों को इसकी कोई परवाह नहीं है।

तलवार से काटा केक, बीच सड़क पर पी शराब
कवन ने इस बर्थडे पार्टी का आयोजन किया था, उसने अपने दोस्तों की मौजदूगी में कार के बोनट पर केक रखकर तलवार से काटा। साथ ही बीच सड़क पर जमकर बीयर की बोतलें खाली की गईं। पार्टी में किसी भी शख्स ने न तो मास्क पहन रखा था, न किसी ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया।