भाजपा ने अपने दो प्रदेशों के नये अध्यक्षों की घोषणा की है। लद्दाख प्रदेश की कमान जमयांग सेरिंग नामग्याल को सौंपी गई है। वहीं, गुजरात का दायित्व सीआर पाटिल को दिया गया है। गुजरात में 8 सीटों पर उपचुनाव होने हैं। वहीं, जमयांग भाजपा के कम उम्र सांसदों में शामिल हैं। वे संसद में धारा 370 पर दिए गए अपने भाषण से चर्चाओं में आए थे।

नई दिल्ली. भाजपा ने अपने दो प्रदेशों के नये अध्यक्षों की घोषणा की है। लद्दाख प्रदेश की कमान जमयांग सेरिंग नामग्याल को सौंपी गई है। वहीं, गुजरात का दायित्व सीआर पाटिल को दिया गया है। गुजरात में 8 सीटों पर उपचुनाव होने हैं। वहीं, जमयांग भाजपा के कम उम्र सांसदों में शामिल हैं। वे संसद में धारा 370 पर दिए गए अपने भाषण से चर्चाओं में आए थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गुजरात प्रदेश के अध्यक्ष बने चंद्रकांत रघुनाथ पाटिल नवसारी से सांसद हैं। उपचुनाव को देखते हुए भाजपा ने यह बदलाव किया है। इससे पहले भावनगर (पश्चिम) से विधायक जितेंद्र सावजी वाघाणी उर्फ जीतू वाघाणी अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। पाटिल मोदी के खास माने जाते हैं। वाराणसी में वे मोदी के इलेक्शन की तैयारियां देख चुके हैं। पाटिल को कमान सौंपने के पीछे उनका पाटीदार होना भी माना जा रहा है। कांग्रेस ने हाल में हार्दिक पटेल को गुजरात में अपना अध्यक्ष बनाया है। पाटिल ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को पौने 7 लाख वोटों से हराया था।

वहीं जमयांग ने संसद में बहस के दौरान धारा 370 पर जोरदार भाषण देकर मोदी की तारीफ बंटोरी थी। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने दोनों नामों की घोषणा की।