कांग्रेस को गोवा में बड़ा झटका लगने वाला है। क्योंकि पार्टी के 8 विधायक बीजेपी में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस को ऐसे वक्त में झटका लगा है, जब राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हुए हैं। 14 सितंबर को भारत जोड़ो यात्रा का आठवां दिन है। 

गोवा.एक तरफ राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए 'भारत जोड़ो यात्रा' पर निकले हैं। लेकिन दूसरी तरफ उनके ही नेता पार्टी छोड़ते जा रहे हैं। इसी बीच गोवा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। क्योंकि गोवा में 8 विधायकों ने बुधवार को पार्टी छोड़ दी। सभी विधायक मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के साथ विधानसभा पहुंचे और स्पीकर रमेश तावड़कर को कांग्रेस से अलग होने की चिट्ठी सौंपी। इसके बाद गोवा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सदानंद तनवड़े ने सभी विधायकों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। वहीं कांग्रेस विधायकों कों के बीजेपी में शामिल होने के बाद कांग्रेस के नेताओं ने भाजपा पर जमकर हमला बोला है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कांग्रेस से बीजेपी में जाने वाले विधायकों के नाम
1. दिगंबर कामत
2. माइकल लोबो
3. देलीला लोबो
4. राजेश फलदेसाई
5. केदार नाइक
6. संकल्प अमोनकर
7. अलेक्सो सिकेरा
8. रूडोल्फ फर्नांडीस 

गोवा में कितने हैं कांग्रेस के विधायक
बता दें कि 40 विधानसभा सीटों वाले गोवा में इसी साल फरवरी के महीने में विधानसभा चुनाव हुए थे। जिसमें बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी के रुप में ऊभरी थी। जिसके चलते भाजपा ने गठबंधन करके राज्य में सरकार बना ली। वहीं कांग्रेस के 11 विधायक चुनाव जीते थे। लेकिन अब 11 में 8 अगर बीजेपी में जा रहे हैं तो कांग्रेस के पास महज तीन विधायक ही रह जाएंगे। कुछ दिन पहले ही नीतीश कुमार की जदयू को भी ऐसा ही झटका लगा था। जब गोवा में जदयू के कई विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे।

भारत जोड़ो यात्रा के आठवे दिन लगा कांग्रेस को झटका
गोवा में इसी तरह जुलाई 2019 में कांग्रेस के 10 विधायक एक साथ भाजपा में शामिल हो गए थे। लेकिन यह विधायक ऐसे वक्त कांग्रेस को छोड़ रहे हैं जब राहुल गांधी 150 दिनों की भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हुए हैं। यह यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक प्रस्तावित है। आज भारत जोड़ो यात्रा का आठवां दिन है।

बीजेपी 'भारत जोड़ो' यात्रा की सफलता से डर गई'
 कांग्रेस के सीनियर नेता जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा- बीजेपी 'भारत जोड़ो' यात्रा की सफलता की वजह से कांग्रेस डर गई है। "बीजेपी इस वक्त परेशान है, वह भारत जोड़ो यात्रा को कमजोर करने के लिए डायवर्जन और दुष्प्रचार की दैनिक खुराक दे रही है। लेकिन हम किसी से डरने वाले न हीं हैं, हम अडिग हैं।

यह भी पढ़ें-राजस्थान में गरमाई राजनीतिः पहले पायलट को खुलेआम मंत्री ने दी धमकी, अब गुर्जर समाज के लोगों के पीछे लगाई पुलिस