केंद्र ने विलय किए गए दो केंद्रशासित क्षेत्रों-दमन दीव और दादरा नगर हवेली का मुख्यालय दमन को बनाए जाने को बुधवार को मंजूरी दे दी 

नई दिल्ली: केंद्र ने विलय किए गए दो केंद्रशासित क्षेत्रों-दमन दीव और दादरा नगर हवेली का मुख्यालय दमन को बनाए जाने को बुधवार को मंजूरी दे दी। केंद्र सरकार ने माल एवं सेवा कर (जीएसटी), मूल्यवर्धित कर (वैट) और राज्य उत्पाद शुल्क से जुड़े कानून और नियमों में संशोधन या विस्तार या निरस्तीकरण को भी स्वीकृति प्रदान कर दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आधिकारिक बयान में कहा गया कि ये निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में किए गए। इसमें कहा गया कि इससे जीएसटी, वैट और राज्य उत्पाद शुल्क से जुड़े कानूनों में अधिक समानता आएगी तथा बकाया वसूली सहित लेवी और जीएसटी, वैट, राज्य उत्पाद शुल्क के संग्रह में किसी कानूनी अड़चन से बचा सकेगा।

कानूनों में आएगी समानता 

बयान के अनुसार संशोधनों से न सिर्फ कर कानूनों में समानता आएगी, बल्कि कानूनी प्रणाली मजबूत भी होगी। इसमें कहा गया कि दो केंद्रशासित क्षेत्रों के विलय के मद्देनजर दमन को केंद्रशासित क्षेत्र दादरा नगर हवेली और दमन दीव का मुख्यालय बनाया गया है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)