मामला दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 24 का है। सुसाइड करने वाले युवक का नाम क्षितिज है। उसने सुसाइड नोट में लिखा कि उसने अपनी मां की हत्या 1 सितंबर को किया और अब 4 सिंतबर को खुद आत्महत्या कर रहा है। 

नई दिल्ली. दिल्ली में रविवार को एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 25 साल के युवक ने अपनी मां की हत्या करने के बाद खुद भी सुसाइड कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस को मौके से 77 पेज का सुसाइड नोट मिला है। हादसा रोहिणी सेक्टर 24 (Rohini Sector 24) का है। बताया जा रहा है कि बेटे ने 3 दिन पहले अपने मां की हत्या कर दी थी उसके बाद उसने भी सुसाइड कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शव की दुर्गंध से पता चली जानकारी
हादसे की जानकारी तब लगी जब फ्लैट से शव की दुर्गंध आने लगी। दिल्ली पुलिस ने बताया कि बुद्ध विहार पुलिस स्टेशन को रात करीब 8 बजे यह जानकारी मिली की रोहिणी सेक्टर 24 के एक फ्लैट में दुर्गंध आ रही है। मौके पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर फ्लैट के अंदर गई तो वहां मां और बेटे का शव बरामद हुआ। मां के शव से दुर्गंध आने लगी थी। पुलिस ने बताया कि सुसाइड करने वाले युवक का नाम क्षितिज है और उसका शव खून से सना हुआ बेड में पड़ा था।

मैंने अपनी मां को मारा
घटना स्थल से पुलिस को 77 पेज का सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड करने से पहले क्षितिज ने लेटर में लिखा- मैंने अपनी मां की हत्या 1 सिंतबर को की है और अब मैं भी सुसाइड कर रहा था। पुलिस के अनुसार, युवक ने आगे लिखा कि वह डिप्रेशन में है और बेरोजगार भी है जिस कारण से अपनी जिंदगी खत्म कर रहा है। हालांकि सुसाइड नोट की सारी बातें अभी सामने नहीं आई हैं। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। 

गर्दन काट कर दी आत्महत्या
दिल्ली पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि क्षितिज ने अपनी गर्दन काटकर सुसाइड किया है। हादसे की जानकारी के बाद मौके पर क्राइम टीम और एफएसएल की टीम को भेज कर जांच की गई है। फिलहाल पुलिस सभी एंगल से जांच में जुटी है।

इसे भी पढ़ें- दो बच्चों की मां को भाई के साले से हुआ प्यार, 3 सालों तक चला अफेयर, फिर रची खूनी साजिश