उत्तराखंड में एक हैरान देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 10 साल की बच्ची अपनी मां की शिकायत करने रोते हुए थाने पहंच गई। 

देहरादून, कहते हैं अगर बच्चों को जरा सी भी चोट लग जाए तो मां रातभर नहीं सोती है। लेकिन उत्तराखंड में एक हैरान देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 10 साल की बच्ची अपनी मां की शिकायत करने रोते हुए थाने पहुंच गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बच्ची की बात सुनते ही पुलिसवाले हो गए इमोशनल 

दरअसल, यह मामला देहरादून के मुनिकीरेती थानाक्षेत्र में बुधवार को सामने आया है। जैसे ही बच्ची ने अपनी के बारे में पुलिसकर्मियों को बताया तो वह दंग रह गए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। मासूम ने कहा-सर मेरी मम्मी मुझे मेरी छोटी बहन को रोज लाठी से बुरी तरह मारती है। हम दोनों डेली स्कूल जाते हैं और पढ़ाई करते हैं। इसके बावजूद भी वह हमको पीटती है। वो बहुत गंदी और बेकार हैं।

मां के साथ नहीं रहना चाहती हैं दोनों बच्चियां

दोनों बच्चो ने पुलिस को आवेदन देते हुए कहा कि वह अपनी मां के साथ नहीं रहना चाहती हैं। पुलिस ने मामले को किशोर न्याय अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं वरिष्ठ उप निरीक्षक संजीत कुमार ने बताया कि हमने मामले को परिवार न्यायालय में भेज दिया है। जो इस समय अदालत में विचाराधीन है।