दिल्ली का यह परिवार अपनी बेटी को आइसक्रीम खिलाने के लिए गया था। लेकिन वह लौटते समय हादसे का शिकार हो गया। जिसमें पिता और 6 साल की बच्ची की मौत हो गई।

दिल्ली. कभी-कभी अचानक हमारी जिंदगी में ऐसा कुछ आता है जिसके के बारे में हम कभी कल्पना भी नहीं करते हैं। करने कुछ जाते हैं लेकिन हो कुछ और ही जाता है। ऐसा एक मामला दिल्ली में देखने को मिला है, जहां एक परिवार का सब कछ पल भर में बर्बाद हो गया। दिल्ली का यह परिवार अपनी बेटी को आइसक्रीम खिलाने के लिए गया था। लेकिन वह लौटते समय एक हादसे का शिकार हो गया। इसमें पिता और 6 साल की बच्ची की जान चली गई। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बेकाबू डंपर ने ली दो जान
दरअसल दिल्ली के गीता कॉलीने में रहने वाले बिजनेसमैंन केवल धीमान रविवार रात स्कूटी से अपने परिवार के साथ आइसक्रीम खाने गए थे। लेकिन लौटते समय एक बेकाबू डंपर उन्हें कुचलते हुए चला गया। युवक ने जैसे ही डंपर को अपनी तरफ आते देखा तो उसने पत्नी और बच्ची को धकेल दिया। लेकिन वह अपनी एक छोटी बच्ची और खुद को इस हादसे से नहीं बचा सका। 

जिंदगी की बन गई आखिरी आइसक्रीम
जानकारी के मुताबिक, पति-पत्नी ने अपनी एक बेटी से स्कूल टेस्ट के दौरान कहा था आप अच्छे से टेस्ट दे दो फिर आपको आइसक्रीम खिलाने ले चलेंगे। बस इसी वादे को पूरा करने के लिए परिवार गया था। लेकिन उन्हें क्या पता था कि यह उनकी आखिरी आइसक्रीम होगी। पुलिस ने डंपर के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया।