इस बार परीक्षा में कुल 7 लाख 72 हजार 727 स्‍टूडेंट्स शामिल हुए थे। जिसमें से 65.18 प्रतिशत पास हुए हैं। सूरत जिले का रिजल्ट सबसे अच्छा 75.64 प्रतिशत  है जबकि सबसे कम रिजल्‍ट पाटण जिले का है, जो कि 54.29 प्रतिशत है।

करियर डेस्क : गुजरात बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (GSEB) के 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। सोमवार की सुबह-सुबह GSEB ने नतीजोँ का ऐलान कर दिया। छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट gseb.org पर जाकर अपना स्कोर कार्ड चेक कर सकते हैं। बोर्ड की तरफ से इस साल 10वीं की परीक्षा का आयोजन 28 मार्च से 9 अप्रैल 2022 तक किया गया था। कुल 9 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लड़कियों ने मारी बाजी
रिजल्ट में एक बार फिर छात्राओं ने बाजी मारी है। उनका पास प्रतिशत 89.23 प्रतिशत है, जबकि 84.67 प्रतिशत लड़के पास हुए हैं। इस बार परीक्षा में कुल 7 लाख 72 हजार 727 स्‍टूडेंट्स शामिल हुए थे। 5 लाख 3 हजार 726 स्टूडेंट्स पास हुए हैं। सूरत में पास प्रतिशत सबसे ज्यादा 75.64 प्रतिशत और पाटण जिले में सबसे कम 54.29 प्रतिशत है। इस साल 12 हजार 90 स्टूडेंट्स ने A1 ग्रेड, 52,992 को A2 ग्रेड, 93,602 को B1 ग्रेड और 1 लाक 30 हजार 97 को B2 ग्रेड मिला है।

पिछले साल का रिजल्ट
पिछले साल कोरोना के चलते परीक्षा रद्द कर दी गई थी। आंतरिक मूल्यांकन के हिसाब से रिजल्ट बना था। तब रिजल्ट 100 प्रतिशत था। पिछले साल GSEB SSC के एग्जाम में 8 लाख 57 हजार 204 परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें 4 लाख 90 हजार 482 छात्र और 3 लाख 66 हजार 722 छात्राएं थीं। 8.57 लाख छात्रों में से 17 हजार 186 ने A1, 57 हजार 362 ने A2, 1 लाख 973 ने B1, एक लाख 50 हजार 432 ने B2, 1 लाख 85 हजार 266 ने C1, 1 लाख 72 हजार 253 ने C2 और 1 लाख 73 हजार 732 ने D ग्रेड हासिल किया था। 

इन स्टेप्स से चेक करें स्कोर 

  • Gujarat Board की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं
  • होमपेज पर GSEB Gujarat Board SSC 10th Result 2022 लिंक दिखेगा उस पर क्लिक करें
  • अपने क्रेडेंशियल को दर्ज कर उसे लॉग इन करें
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा
  • उसकी प्रिंटआउट लें या फिर डाउनलोड करें

इसे भी पढ़ें
RBSE 12th Arts Result 2022: आज खत्म होगा 12वीं आर्ट्स स्टूडेंट्स का इंतजार, जानिए कितने बजे आने वाला है रिजल्ट

AP SSC Result 2022 : आज आएगा आंध्र प्रदेश बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, ऐसे चेक कर सकते हैं मार्क्स