गुजरात के गणदेवी तहसील के रहने वाले मेहुलभाई वशी की अमेरिका के अटलांटा में मंगलवार देर रात हत्या कर दी। बताया जाता है कि होटल में शराब के नशे में एक  अश्वेत युवक ने मेहुलभाई का रस्सी से गला घोंट दिया। इसके बाद आरोपी करीब 2 घंटे तक शव के पास रुक रहा।

अहमदाबाद. भारत ही नहीं अमेरिका (America) जैसे देश में भी अपराध (crime) बढ़ रहे हैं, जहां सरेआम हत्या कर दी जाती है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां अमेरिका के अटलांटा में गुजरात रहने वाले एक NRI करोड़पति शख्स (Millionaire) की हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं आरोपी ने अपने साथी कर्मचारी को फोन कर कहा कि मैंने उसे मार दिया है। इसके बाद वह फरार हो गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हत्यारे ने फोन पर साथी कर्मचारी से कहा-मैंने उसे मार दिया
दरअसल, गुजरात के गणदेवी तहसील के रहने वाले मेहुलभाई वशी की अमेरिका के अटलांटा में मंगलवार देर रात हत्या कर दी। बताया जाता है कि शराब के नशे में एक अश्वेत युवक ने मेहुलभाई का रस्सी से गला घोंट दिया। इसके बाद आरोपी करीब 2 घंटे तक शव के पास रुक रहा। जब मेहुल के फोन पर किसी साथी का फोन आया तो आरोपी ने रिसीव किया और कहने लगा कि 'आई किल्ड हिम यानी मैंने उसे मार दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, सीसीटीवी के आधार पर उसकी तलाश जारी है।

परिवार की तस्वीर देख रोए जा रही पत्नी
बता दें कि मेहुलभाई वशी अमेरिका के अटलांटा में एक रेड मोटल के जनरल मैनेजर पर कार्यरत थे, बताया जाता है कि वह करोड़पति थे। उनकी पत्नी और दो बेटियां जॉर्जिया के ओगस्टा इवांस में रहती हैं। लेकिन इस घटना के बाद से पूरा परिवार बिलख रहा है, पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। 

बेटे को याद कर बिलख रहे बुजुर्ग पिता
वहीं इस दिल दहला देने वाली घटना की जानकारी मृतक मेहुल के 86 वर्षीय पिता रवींद्रभाई वशी को दे दी गई है, जो कि गुजरात के गणदेवी में ही रहते हैं। बेटे की हत्या की खबर सुन उनका रो-रोकर बुरा हाल है। मामले की जानकारी देते हुए मेहुल भाई के ससुर ठाकोरभाई देसाई ने बताया कि मेहुल की यह मोटल एयरपोर्ट के पास है, जहां मोटल के रेनोवेशन का काम चल रहा था। इस वजह से मौके पर वहां कोई मौजूद नहीं था।