हिमाचल में हैरान कर देने वाला मामला हिमाचल में सामने आया है। जहां एक मां ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही बेटे को मौत के घाट उतार दिया। फिर निर्दयता से अपने जिगर के टुकड़े के शव को दफना दिया।

चंबा (हिमाचल). किसी ने सही कहा है कि इस कलयुग में सभी रिश्ते तार-तार हो जाएंगे। ऐसा हैरान कर देने वाला मामला हिमाचल में सामने आया है। जहां एक मां ने प्रेमी संग मिलकर अपने ही बेटे को मौत के घाट उतार दिया। फिर निर्दयता से अपने जिगर के टुकड़े के शव को दफना दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

छोटे बेटे ने मां के खिलाफ दर्ज करवाई FIR
दरअसल, यह खौफनाक वारदात रविवार के दिन चंबा जिले के साहो क्षेत्र में हुई है। वह अपने परिजनों को बोलकर मृतक बेटे को लेकर मायके गई थी। जहां उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर रास्ते में उसकी हत्या कर दी। लेकिन आरोपी महिला के छोटे बेटे को मां पर शक हुआ तो उसने पुलिस थाने जाकर शिकायत दर्ज करवाई।

पति की मौत के बाद बन गए थे संबंध
मृतक के छोटे भाई ने पुलिस को बताया कि कुछ माह पहले ही उसके पिता का निधन हुआ है। मेरी मां के गांव के एक युवक के साथ संबंध बन गए थे। भाई को उनके इस मामले के बारे में पता चल गया था। बड़े भाई ने कई बार मां को रोका, लेकिन वह नहीं मानी। इसलिए दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद दोनों ने उसकी लाश को दफना दिया।

लाश को क्रब से निकालेगी पुलिस
पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मंगलवार के दिन पुलिस ने घटनास्थल पर दबिश दी। लेकिन अंधेरा होने के कारण शव को निकाला नहीं जा सका। बुधवार को शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम करवाया जाएगा, जिसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।