यह तस्वीर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर शिमला में चलाए गए सफाई अभियान की है। इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने खुद ऊपर चढ़कर मूर्ति की सफाई की। लेकिन महात्मा गांधी और इंदिरा गांधी की मूर्ति को साफ नहीं किया। 

शिमला. पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर बुधवार को शिमला में भाजपा ने स्वच्छता अभियान चलाया। इस अभियान के तहत चौराहों पर लगीं मूर्तियों की सफाई की गई। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने खुद भी मूर्तियां साफ कीं। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में अंबेडकर चौक से रिज मैदान तक मूर्तियों की सफाई की गई। मुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अलावा चौड़ा मैदान स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति साफ की। पंडित दीनदयाल की मूर्ति साफ करने मुख्यमंत्री सीढ़ियों से खुद ऊपर चढ़ गए। अभियान में स्थानीय सांसद सुरेश कश्यप, प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती भी शामिल हुए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


गांधी की मूर्ति को बताया अनसेफ

Scroll to load tweet…

सफाई अभियान के तहत सीटीओ चौक स्थित लाल बहादुर शास्त्री की मूर्ति को भी साफ किया गया। रिज मैदान पर लगी प्रदेश के निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार की मूर्ति साफ की गई। लेकिन मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी और इंदिरा गांधी की मूर्ति को साफ नहीं किया। इंदिरा गांधी की मूर्ति को महापौर कुसुम सदरेट ने साफ किया। मुख्यमंत्री ने गांधी की मूर्ति को यह कहकर साफ करने से मना कर दिया गया कि वो अनसेफ है और गिर सकती है।