देवभूमि कहे जाने वाले उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से रिश्तों को तार तार करने वाला मामला सामने आया है। जहां मां-बेटे के पवित्र रिश्ते को कलंकित करते हुए सौतेली मां ने बेटे से शादी कर ली। यह घटना लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है।

उधम सिंह नगर (उत्तारखंड). कहते हैं मां तो मां होती चाहे फिर वह सगी हो या फिर सौतेली। क्योंकि ममता का यह रिश्ता दुनिया का सबसे अनमोल रिश्ता होता है। लेकिन देवभूमि कहे जाने वाले उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से एक ऐसा शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है जो इन पवित्र रिश्तों को कलंकित करता है। जहां एक बेटे ने अपनी ही सौतेली मां से शादी कर उनको पत्नी बना लिया। जैसे ही इस घटना के बारे में जब महिला के पति यानी युवक के पिता को पता चला तो उन्होंने तत्काल दोनों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया। यह घटना लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पीड़ित पति ने सुनाई अपनी दर्दभरी कहानी
दरअसल, यह चौंकाने वाली घटना जिले की कोतवाली बाजपुर थाने का है। जहां एक पीड़ित युवक ने पुलिस थाने में अपनी पत्नी और बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। युवक ने थाने में दी शिकायत में लिखा-मैंने 11 साल पहले दूसरी शादी की थी। जबकि पहली पत्नी से मुझे दो बेटे हैं, लेकिन दूसरी पत्नी आने के बाद उसके दोनों बेटे उसे छोड़कर चले गए। हालांकि कुछ समय बाद दोनों का घर आना-जाना होने लगा। इसके बाद दूसरी पत्नी से से तीन संताने हुईं। जिसमें दो लड़के और लड़की हैं। 

पत्नी-बेटे को देखते ही युवक को उड़े होश
युवक ने पुलिस को बताया कि पहली पत्नी और दूसरी पत्नी के बच्चों के साथ मैं बड़े ही आराम से रह रह था। कुछ दिन बाद पत्नी मायके गई जो कई दिनों तक नहीं लौटी, इसके बाद वह उसे लेने के लिए गया, तो पता चला कि वह मेरे पहली पत्नी के बेटे के साथ रह रही थी। दोनों ने शादी भी कर चुके थे। जब मैंने दोनों का विरोध किया तो पत्नी ने मेरे साथ आने से इंकार कर दिया और उन्होंने मिलकर मेरे साथ मारपीट तक की।

पुलिस ने मां-बेटे पर दर्ज की एफआईआर
वहीं मामले की जांच कर रहे बन्ना खेड़ा चौकी इंचार्ज अर्जुन गिरी गोस्वामी ने बताया कि पुलिस ने युवक की शिकायत लेकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। युवक ने शिकायत में कहा है कि उसका बेटा ही उसकी मां यानि मेरी पत्नी को भगाकर ले गया है। साथ ही घर से 20 हजार रुपए नगदी भी लेकर गए हैं। इसके अलावा मारपीट करने का आरोप भी लगाया है।