पुलिस के मुताबिक दुर्गा ने बताया कि सौतले बच्चों के पालल-पोषण की जिम्मेदारी से बचने के लिए उसने उनकी हत्या कर दी थी। वहीं, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे गिराफ्तार कर लिया। साथ ही शवों को कब्र से बाहर निकलाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  

डूंगरपुर (Gujarat) । सौतेली मां ने दो मासूम बच्चों को पानी से भरे टब में डूबोकर मार डाला। लेकिन, घटना चार दिन बाद आत्मग्लानि होने पर अपने गुनाहों की कहानी सुनाई। जिसके बाद पुलिस ने बच्चों के दफनाए गए शवों को सोमवार को बाहर निकलवाया और उनका मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया है। यह घटना डूंगरपुर जिले के रामसागड़ा थाना इलाके की है। 

यह है पूरा मामला
शरम निवासी बद्री और उसके पिता मजदूरी करने के लिए गुजरात में रहते हैं। बद्री की पहली पत्नी से एक लड़का और एक लड़की दो बच्चे थे। किसी कारण से पहली पत्नी बच्चों को छोड़कर चली गई थी, जिसके बाद बद्री ने करीब दो साल पहले दूसरी शादी दुर्गा से कर ली थी। दुर्गा ने तीन जून को सौतेले बेटे विशाल (3) और बेटी निशा (4) को बाथरूम में ले जाकर पानी से भरे टब में डूबोकर उनकी मार डाली। इसके बाद गांव वालों को दोनों बच्चों के हादसे के रूप में डूबकर मरने की कहानी बनाकर उनको मिट्टी में दफन करवा दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रोते हुए सुनाई अपने गुनाहों की कहानी
पांच जून को दुर्गा बिना बताए कहीं चली गई। लेकिन, जब 6 जून को वापस आई तो घर वालों ने उससे इसका कारण पूछा तो इस पर दुर्गा फूट फूटकर रोने लगी। दुर्गा ने आत्मग्लानि होने पर सच उगल दिया।

इसलिए की थी हत्या
पुलिस के मुताबिक दुर्गा ने बताया कि सौतले बच्चों के पालल-पोषण की जिम्मेदारी से बचने के लिए उसने उनकी हत्या कर दी थी। वहीं, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे गिराफ्तार कर लिया। साथ ही शवों को कब्र से बाहर निकलाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।