MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • News
  • Cyclone Arnab: 'अर्नब' तूफान का खतरा, बंगाल की खाड़ी में उठ रहा साल का पहला तूफान? जानें कितनी दूर है Cyclone Arnab

Cyclone Arnab: 'अर्नब' तूफान का खतरा, बंगाल की खाड़ी में उठ रहा साल का पहला तूफान? जानें कितनी दूर है Cyclone Arnab

बंगाल की खाड़ी में उठा 'अर्नब' तूफान अब बेहद खतरनाक हो गया है। यह बापटला और विशाखापत्तनम के बीच तट से टकराने वाला है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इसके असर से आंध्र प्रदेश के 12 जिलों के साथ-साथ तेलंगाना में भी भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

3 Min read
Author : Bimla Kumari
Published : Oct 25 2026, 09:27 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
बंगाल की खाड़ी में मजबूत हो रहा अर्नब तूफान
Image Credit : chatgpt

बंगाल की खाड़ी में मजबूत हो रहा अर्नब तूफान

दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया अब डीप डिप्रेशन में बदल गया है। मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि यह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की तरफ बढ़ रहा है और जल्द ही एक बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा।

इस साल बंगाल की खाड़ी में आने वाला यह पहला तूफान है। मौसम विभाग ने इसे 'अर्नब' (Cyclone Arnab) नाम दिया है। फिलहाल यह तूफान विशाखापत्तनम, काकीनाडा और बापटला तटों से दूर है, लेकिन धीरे-धीरे आंध्र प्रदेश तट की ओर बढ़ रहा है।

पिछले 6 घंटों में यह तूफान 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ा है। रविवार सुबह 9 बजे तक यह विशाखापत्तनम से 880 किमी, काकीनाडा से 980 किमी, मछलीपट्टनम से 1080 किमी और बापटला से 1150 किमी दूर केंद्रित था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
आंध्र प्रदेश के 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
Image Credit : Gemini

आंध्र प्रदेश के 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग का अनुमान है कि यह तूफान बुधवार सुबह तक आंध्र प्रदेश तट के करीब पहुंचेगा। यह बापटला और विशाखापत्तनम या यनम के बीच तट को पार कर सकता है। लैंडफॉल के वक्त 120 से 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इससे समुद्र में ऊंची लहरें उठेंगी। आपदा प्रबंधन विभाग ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की सख्त हिदायत दी है।

35
मूसलाधार बारिश: जानिए कब और कहां बरसेंगे बादल
Image Credit : Gemini

मूसलाधार बारिश: जानिए कब और कहां बरसेंगे बादल

तूफान के असर से 27 और 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार बारिश होगी।

• बहुत भारी बारिश वाले जिले: विशाखापत्तनम, अल्लूरी सीताराम राजू, अनाकापल्ली, काकीनाडा, पूर्वी गोदावरी, डॉ. बीआर अंबेडकर कोनसीमा, पश्चिमी गोदावरी, एलुरु, बापटला, गुंटूर, एनटीआर, कृष्णा, पार्वतीपुरम मान्यम, विजयनगरम और श्रीकाकुलम।

• भारी बारिश वाले जिले: पलनाडु, प्रकाशम और श्री पोट्टी श्रीरामुलु नेल्लोर। 29 अक्टूबर तक तूफान का असर थोड़ा कम हो जाएगा, लेकिन उस दिन भी कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश जारी रहेगी।

45
तेलंगाना पर भी तूफान का असर, रेड अलर्ट जारी
Image Credit : Google AI

तेलंगाना पर भी तूफान का असर, रेड अलर्ट जारी

अर्नब तूफान का असर सिर्फ आंध्र प्रदेश ही नहीं, बल्कि तेलंगाना पर भी पड़ेगा। अधिकारियों के मुताबिक, 27 से 29 अक्टूबर तक पूरे राज्य में बारिश का दौर चलेगा। मौसम विभाग ने मुलुगु, भद्राद्री कोठागुडेम और खम्मम जिलों में बहुत भारी बारिश की आशंका जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया है।

इसके अलावा जयशंकर भूपालपल्ली, महबूबाबाद, वारंगल, हनमकोंडा, नलगोंडा और सूर्यापेट जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आएगी और रात के समय ठंडी हवाएं चलेंगी।

55
प्रशासन अलर्ट पर, लोगों के लिए चेतावनी जारी
Image Credit : Gemini

प्रशासन अलर्ट पर, लोगों के लिए चेतावनी जारी

भारी बारिश और तूफानी हवाओं की चेतावनी के बाद सरकार ने पूरे सरकारी महकमे को अलर्ट मोड पर रखा है। तटीय इलाकों में विशेष कंट्रोल रूम बनाए गए हैं और रेस्क्यू टीमें तैनात की गई हैं। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे बहुत जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलें और पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे खड़े न हों।

बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन

पिछले 6 घंटों में यह 5 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ा है

फिलहाल यह विशाखापत्तनम से 880 किमी, काकीनाडा से 980 किमी, मछलीपट्टनम से 1080 किमी और बापटला से 1150 किमी दूर केंद्रित है। https://t.co/2CZKlWWhI4

— Andhra Pradesh State Disaster Management Authority (@APSDMA) 25 अक्टूबर, 2026

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

BK
Bimla Kumari
बिमला कुमारी। मीडिया में 7 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर काम कर रही हैं। पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री। लाइफ-स्टाइल, एजुकेशन, धर्म-कर्म के अलावा, राजनीतिक और क्राइम के मुद्दों पर लिखने का अनुभव है। पूर्व में प्रभात खबर के डिजिटल विंग में ये काम कर चुकी हैं।
राष्ट्रीय समाचार
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
एक छात्रा ही दिल्ली में स्कूल को बम से उड़ाना चाहती थी! वजह जान पुलिस भी शॉक्ड
Recommended image2
Shraddha Dubey New CCTV: मौत से ठीक पहले मॉडल श्रद्धा के साथ दिखे शिव शर्मा, डमी टेस्ट से कैसे खुलेगा राज?
Recommended image3
Shahdol Rape Case: इंस्टाग्राम पर प्यार, 3 बार गर्भपात और फिर...मंगेतर को ऐसा क्या भेजा कि टूट गई शादी?
Recommended image4
Congress Mega Rally: नवंबर को कांग्रेस की महारैली, 10 लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य; बीजेपी से बढ़ा टकराव
Recommended image5
Now Playing
Astrology Alert: 3 ग्रह चल रहे टेढ़ी चाल! इन 5 राशियों पर मंडराया संकट
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved