पीड़ित बताया कि उसके साथ यह बर्बरता इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने लॉकअप में की है। उसने बताया कि लॉकअप में जितने आरोपी बंद हैं, सभी के साथ वो ऐसी ही बर्बरता करता है। इंसान के नाम पर वह जल्लाद है। (फोटो प्रतीकात्मक )

सूरत, पुलिस अपने कारनामे के कारण आए दिन चर्चा में बनी रहती है। ऐसी ही एक खाकी वर्दी को कलंकित करने वाला मामला गुजरात से सामने आया है, जहां एक चोर के साथ सिपाही ने इस तरह बर्बरता की। लोग उसके बाद हैरान हो गए। पुलिस ने आरोपी के प्राइवेट पार्ट में सरिया के साथ पेट्रोल और मिर्ची डालकर प्रताड़ित किया गया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जज ने इंस्पेक्टर के खिलाफ मामला दर्ज के दिए आदेश
दरअसल, हैरान कर देने वाली ये घटना सूरत के उमरा थाने की है। जहां चोरी का मोबाइल खरीदने के आरोप में मोहम्मद जावेद मोहम्मद अली शेख नाम के युवक के खिलाफ 6 अक्टूबर को मामला दर्ज हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने 13 अक्टूबर को मोहम्मद जावेद की गिरफ्तारी बताई है। बुधवार को यह मामला सूरत कोर्ट तक पहंचा था। जहां जज ने थाने के इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह झाला के खिलाफ मामला दर्ज करने और आरोपी की मेडिकल जांच कराने का आदेश दिया।

आरोपी को पकड़ने के बाद कोर्ट में नहीं किया पेश
अदालत में आए युवक जावेद ने इंस्पेक्टर की सारी करतूत बताईं। उसने कहा कि पुलिस ने उसे 5 अक्टूबर को ही गिरफ्तार किया था, लेकिन उस पर केस नहीं किया और न ही उसे कोर्ट में पेश किया। 11 अक्टूबर को उसके साथ जानवरों की तरह रवैया अपनाते हुए जमकर पिटाई की। फिलहाल जावेद को सिविल में भर्ती कराया गया है।

युवक ने कहा इंसान नहीं जल्लाद है इंस्पेक्टर
पीड़ित जावेद ने बताया कि उसके साथ यह बर्बरता इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह झाला ने लॉकअप में की। इतना ही नहीं उसने बताया कि लॉकअप में जितने आरोपी बंद हैं, सभी के साथ वो ऐसी ही बर्बरता करता है। इंसान के नाम पर वह जल्लाद है।

डॉक्टरों ने कहा-प्राइवेट पार्ट में इंजरी हुई
वहीं डॉक्टरों ने बताया की जावेद के प्राइवेट पार्ट में इंजरी हुई है। उसके पैर जांघ समेत शरीर के कई हिस्सों में चोट के निशान हैं, जिनको देखकर लगता है कि उनसे खून का रिसाव भी हुआ होगा। सिविल अस्पताल के सीएमओ डॉ. दिनेश मंडल ने बताया कि फिलहाल उसकी इलाज जारी है।