राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के कई हिस्सों में बुधवार सुबह बारिश हुई। बारिश के बाद तापमान गिर गया और कई स्थानों पर ट्रैफिक धीमी गति से चलने लगा

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के कई हिस्सों में बुधवार सुबह बारिश हुई। बारिश के बाद तापमान गिर गया और कई स्थानों पर ट्रैफिक धीमी गति से चलने लगा। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ''न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है।''

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आर्द्रता स्तर 100 फीसदी तक दर्ज किया गया। सफदरजंग वेधशाला ने छह मिलीमीटर बारिश दर्ज की। इसके अलावा पालम में 5.3 मिमी और रिज क्षेत्र में 6.8 मिमी बारिश दर्ज हुई। लोधी और आया नगर वेधशालाओं में क्रमश: 10 मिमी और 5.6 मिमी बारिश दर्ज हुई।

Scroll to load tweet…

बारिश का सिलसिला पूरे दिन रहेगा जारी

मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि बारिश का सिलसिला पूरे दिन जारी रहेगा। वहीं दूरदराज के इलाकों में ओलावृष्टि का अनुमान है। उन्होंने बताया कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 16 डिग्री सेल्सियस और आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रेलवे अधिकारी ने बताया कि खराब मौसम की वजह से उत्तरी रेलवे की 16 रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)