उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने छत्तीसगढ़ में खराब मौसम के कारण शुक्रवार को अपनी ओडिशा यात्रा रद्द कर दी नायडू गुरुवार को दिल्ली से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे थे

बोलंगिर (ओडिशा): उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने छत्तीसगढ़ में खराब मौसम के कारण शुक्रवार को अपनी ओडिशा यात्रा रद्द कर दी। नायडू गुरुवार को दिल्ली से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे थे। अधिकारियों ने बताया कि नायडू को शुक्रवार सुबह रायपुर से हेलीकॉप्टर से बोलंगिर जाना था, जहां वह बीपीसीएल के नये एलपीजी बॉटलिंग प्लांट का उद्घाटन करने वाले थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…

उन्होंने बताया कि नायडू को राजेन्द्र कॉलेज के एक समारोह में भी भाग लेना था। अधिकारियों ने बताया कि घने कोहरे के कारण उपराष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर छत्तीसगढ़ से उड़ान नहीं भर सका। उन्होंने बताया कि रायपुर हवाईअड्डे पर करीब दो घंटे इंतजार करने के बाद नायडू दिल्ली लौट गए।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)