पांच राज्यों के साथ केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में होने जा रहे विधानसभा में अब चुनावी शोरगुल दिखाई-सुनाई पड़ने लगा है। कांग्रेस ने यहां के लिए अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। घोषणा पत्र राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने जारी किया। इससे पहले 26 मार्च को भाजपा ने अपना मेनिफेस्टो जारी किया था।  

पुडुचेरी. पांच राज्यों-पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी(केंद्र शासित प्रदेश) में होने जा रहे विधानसभा चुनावों में सबसे शांत प्रचार-प्रसार पुडुचेरी में देखा जा रहा था। लेकिन अब यहां भी राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। 26 मार्च को भाजपा ने यहां के लिए अपना मेनिफेस्टो जारी किया था। अब कांग्रेस ने भी अपना मेनिफेस्टो जारी कर दिया है। अगले कुछ दिन यहां के लिए काफी गर्माहट लिए होंगे। 30 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां रैली करने आ रहे हैं। पुडुचेरी में 30 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में 6 अप्रैल को मतदान होगा। रिजल्ट बाकी राज्यों के साथ 2 मई को आएगा। यहां बहुमत के लिए 16 सीटों की जरूरत है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस ने हमारे घोषणापत्र से कुछ बिन्दुओं को लिया है। वे 5 साल से सरकार में थे, उन्होंने अपने वादों को पूरा क्यों नहीं किया? अब कांग्रेस पुडुचेरी के लोगों से झूठ बोल रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह भी जानें
चुनावी घोषणा पत्र राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने जारी किया। हालांकि वे इस बार चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। कांग्रेस के सीनियर लीडर नारायणसामी ने कहा कि पुडुचेरी में पार्टी के चुनाव संबंधी कामों और अन्य कार्यक्रमों को कॉर्डिनेट करने की जरूरत है। इसी जिम्मेदारी को देखते हुए उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने का निर्णय लिया। इस चुनाव में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवी सुब्रमणियन कराइकाल उत्तरी से चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में वे और सांसद वी. वैतिलिंगम चुनाव संबंधी कामों का समन्वय कर रहे हैं। 

30 को चुनावी रैली करने आ रहे मोदी
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के प्रत्याशियों का प्रचार करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मार्च को पुडुचेरी-मुदालियरपेट मार्ग पर स्थित एएफटी मिल के मैदान में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। चुनावी माहौल में मोदी दूसरी बार पुडुचेरी आ रहे हैं। इससे पहले 25 फरवरी को उन्होंने यहां रैली करके कई केंद्रीय योजनाओं के कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किया था।

बता दें कि एनडीए के सबसे बड़े घटक एआइएनआरसी ने 30 में से 16 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। भाजपा 9 और अन्नाद्रमुक पांच सीटों पर चुनाव लड़ रही है। आल इंडिया एन.रंगास्वामी कांग्रेस (एआइएनआरसी) पार्टी के अध्यक्ष एन.रंगास्वामी, पीडब्ल्यूडी मंत्री एम नवाशिवायम् और भाजपा की स्थानीय इकाई के वी. स्वामीनाथन भी चुनाव लड़ रहे हैं। एआइएनआरसी ने दो महिलाओं को मैदान में उतारा है। 

यह भी पढ़ें

Puducherry Election: BJP ने जारी किया मेनिफेस्टो, वित्तमंत्री बोलीं- हम AC रूम में बैठकर इसे नहीं बनाते