एक परिवार ने अपनी 24 साल की बेटी को मौत के मुंह में जाने से बचाने के लिए उसे घर में कैद कर रखा है। परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी को नशे की लत इतनी ज्यादा है कि वह सब कुछ भूल जाती है। इसके लिए वह घर का सामान तक बेच देती है।

अमृतसर. पंजाब की जवानी इस समय बुरी तरह से नशे की दलदल में फंस चुकी है। पहले युवा वर्ग नशे की चपेट में था और अब कई लड़कियां भी इस जानलेवा नशे की दलदल में फंसती जा रही हैं। ऐसा ही नशे की लत का मामला यहां सामने आया है जहां एक 24 साल की लड़की को उसके घरवालों ने जंजीरों में बांधकर रखा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लड़की नशे के लिए बेद देती है घर का सामान
दरअसल यह मामला अमृतसर के रणजीत एवेन्यू का है। जहां एक परिवार अपनी बेटी को मौत के मुंह में जाने से बचाने के लिए उसे घर में कैद कर रखा है। परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी को नशे की लत इतनी ज्यादा है कि वह सब कुछ भूल जाती है कि वो क्या करने जा रही है। उन्होंने बताया की वह नशा करने के लिए घर का सामान तक बेच देती है। वह चाहती उसे बस हर हालत में नशा मिलना चाहिए। 

परिवार ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
लड़की के माता-पिता ने पंजाब सरकार से गुहार लगाई है कि वो उसके बेटी को इस आदत से दूर किया जाए। प्रशासन ने हर मदद देने की बात कही है। लेकिन उन्होंने बेटी को इस तरह जंजीरों से बांधकर रखने को गलत बताया है। उन्होंने इस तरह प्रताड़ना देना अपराध है। परिजनों को ऐसा नहीं करना चाहिए।