पंजाब के पठानकोट जिले के झेला आमदा शकरगढ़ गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां सोमवार की सुबह 80 साल के बुजुर्ग गुलजार की किसी अज्ञात ने रस्सी से गला रेतकर हत्या कर दी।

पठानकोट. पंजाब के पठानकोट जिले के झेला आमदा शकरगढ़ गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां सोमवार की सुबह 80 साल के बुजुर्ग गुलजार की किसी अज्ञात ने रस्सी से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के वक्त घर में बुजुर्ग अकेला था। मृतक की जब हत्या हुई उस दौरान उसके बेटा-बहू दूसरे गांव में दवा लेने गए थे। जब तक दोनों वापस घर लौटे तो देखा पिता के शरीर से खून निकल रहा था, यह खौफनाक मंजर देखकर दोनों के होश उड़ गए और चीखने-चिल्लाने लगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

डेडबॉडी के पास पड़ी थी रस्सी
मृतक के बेटे कुलजीत सिंह ने पुलिस को शिकायत में बताया कि मैं पत्नी के साथ सुबह साढ़े 9 बजे के पड़ोस के गांव सुंदरचक्क में दवा लेने गया था। दोपहर करीब एक बजे जब मैं वापस आया तो पिता कमरे में कहीं नहीं थे। मैंने और पत्नी उनको ढूंढते हुए घर के पीछे पशुओं के कमरे में पहुंचे तो वहां पिता अचेत पड़े थे। उनके गले पर रस्सी के निशान थे, कानों से खून निकल बह रहा था और वह मर चुके थे। उनके डेड बॉडी के पास ही प्लास्टिक की रस्सी पड़ी हुई थी। पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।