जानकारी के मुताबिक, जगमेल का 21 सितंबर को रिंकू के साथ विवाद हुआ था। मामले में कुल चार आरोपी हैं जिनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

चंडीगढ़। पंजाब में एक अमानवीय घटना का पता चला है। यहां दबंगों ने विवाद के बाद दलित युवक को न सिर्फ पीटा बल्कि पानी मांगने पर पेशाब भी पिलाया। मानवीयता को शर्मसार करने वाली ये घटना पंजाब के संगरूर जिले की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यहां के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) बूटा सिंह ने बताया कि संगरूर से 55 किमी दूर लेहरा के पास एक गांव में जगमेल सिंह को पुरानी रंजिश के चलते दो लोगों ने उठा लिया था। कुल चार आरोपी हैं जिनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पानी मांगने पर पिलाया शराब

जानकारी के मुताबिक जगमेल का 21 सितंबर को रिंकू के साथ विवाद हुआ था। विवाद में समझौता हो चुका था। मगर रिंकू और बिंदर ने जगमेल को 7 नवंबर को सुबह 9 बजे उठा लिया। इसके बाद उसे एक आरोपी रिंकू के घर ले जाया गया।

यहां दूसरे आरोपी भी मौजूद थे। आरोपियों ने जगमेल को खंभे से बांध दिया। आरोप है कि लाठी डंडों से जगमेल की जानवरों की तरह पिटाई की गई। पीड़ित के मुताबिक, "जब मैंने पीने के लिए पानी मांगा, तो मुझे जबरन पेशाब पिलाया गया।"