हादसे के बाद BMW चला रहा 21 साल का युवक घायल दोस्तों को हॉस्पिटल पहुंचाकर भाग गया। घटना चंडीगढ़ के सेक्टर-9/10 में हुई। 

चंडीगढ़. रईसजादे की लापरवाही ने अपने दोस्त के साथ साइकिल पर चंडीगढ़ घूमने निकले 17 साल के एक लड़के की जिंदगी छीन ली। BMW की टक्कर से दोनों दोस्त बुरी तरह घायल हो गए थे। इसमें एक की मौत हो गई। वहीं, दूसरा जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। कार ने आगे से साइकिल को टक्कर मारी थी। एक्सीडेंट चंडीगढ़ पुलिस मुख्यालय के पीछे सेक्टर-9/10 में हुआ। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


गाड़ी छोड़कर भाग गया रईसजादा

पुलिस के अनुसार 17 का बक्कू कुमार मूलरूप से बिहार के जमुई का रहने वाला था। उसका भाई चंडीगढ़ में काम करता है। बक्कू चंडीगढ़ घूमने भाई के पास आया था। बक्कू अपने दोस्त 22 साल के दोस्त लालटू कुमार को साइकिल पर पीछे बैठाकर चंडीगढ़ घूमने निकला था। बक्कू का भाई अरुण कुमार सेक्टर-18 में रहता है। रविवार शाम 5.30 बजे दोनों सेक्टर-10 लेजर वैली पेट्रोल पंप क्रॉस कर रहे थे। इसी बीच सेक्टर 9/10 की डिवाइडिंग रोड से सेक्टर-9 की तरफ आगे से BMW ने उन्हें टक्कर मार दी। राहगीरों ने जब रईसजादे को पकड़ लिया, तो वो घायलों को लेकर हॉस्पिटल पहुंचा। हालांकि वहां से भाग गया। सेक्टर-3 की थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान सेक्टर-44 निवासी 21 साल के उदय सिंह भाटिया के रूप में हुई है। हालांकि बाद में पुलिस ने आरोपी युवक को किसान भवन के पास से पकड़ लिया।