कांग्रेस पार्टी हाईकमान ने पंजाब सरकार के पूर्व मंत्री अमरिंदर सिंह राजा को  प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं कांग्रेस के सीनियर नेता प्रताप सिंह बाजवा को विधायक दल का नेता बनाया गया है।

चंडीगढ़. पंजाब विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अब अपना नया पंजाब कांग्रेस प्रमुख चुन लिया है। पार्टी हाईकमान ने कई दिनों के मंथन के बाद पंजाब कांग्रेस कमेटी की कमान पूर्व ट्रांसपोर्ट मंत्री एवं यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को सौंपी है। अब अमरिंदर सिंह प्रदेश के नए कांग्रेस प्रधान होंगे। बता दें कि पिछले दिनों चुनाव में हार के बाद अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी की प्रधान सोनिया गांधी ने नवजोत सिंह सिद्धू से इस्तीफा मांग लिया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रताप सिंह बजवा होंगे नेता विपक्ष 
दरअसल, शनिवार देर रात अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी की मीटिंग के बाद अमरिंदर सिंह राजा को पंजाब प्रधान बनाने पर फैसला किया गया। वहीं राज्यसभा सांसद रहे प्रताप सिंह बाजवा को नेता विपक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा राजकुमार छब्बेवाल को विधायक दल का उप नेता बनाया गया है। इसके अलावा भारत भूषण आशू को वर्किंग प्रेसिडेंट नियुक्त किया है।

इसे भी पढ़ें-सिद्धू की लंच पॉलिटिक्स : लुधियाना में करीबी नेताओं के साथ 'गुरु' की मीटिंग, कहीं PCC चीफ बनने लॉबिंग तो नहीं

इस वजह से अमरिंदर सिंह राजा बने पंजाब प्रधान 
बता दें कि पंजाब प्रधान बने अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को राहुल गांधी का बेहद करीबी माना जाता है। वह पार्टी के तेजतर्रार युवा नेता माने जाते हैं। पंजाब में युवआों के बीच भी खासे लोकप्रिय हैं क्योंकि वडिंग पूर्व यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे हैं। इस लिहाज से भी पार्टी ने उनके नाम पर भरोसा जताया है। साथ ही वह चरणजीत सिंह चन्नी सरकार में परिवहन मंत्री रहे चुके हैं। इसलिए उनको प्रदेश सियासत का भी अनुभव है।

 नवजोत सिंह सिद्धू ने हार के बाद दिया इस्तीफा
हाल ही में विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी कांग्रेस को आम आदमी पार्टी से करारी शिकस्त मिली है। खुद मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह के अलावा पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू तक अपनी सीट नहीं बचा सके। इसके बाद पार्टी हाईकमान को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

इसे भी पढ़ें-सुनील जाखड़ ने चन्नी पर लगाया ये गंभीर आरोप, कहा- महिला पत्रकार सच्चाई सामने लाकर बेटियों पर करें उपकार


Scroll to load tweet…