पंजाब के बठिंडा से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक गर्लफ्रेंड में अपने प्रेमी का कत्ल कर दिया। जबिक वह उसके साथ जिंदगीभर साथ रहने का वादा कर चुकी थी। दोनों लिव-इन में बिना शादी के पति-पत्नी की तरह रहे थे।

बठिंडा. पंजाब के बठिंडा से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां एक गर्लफ्रेंड ने अपने बॉयफ्रेंड का कत्ल करके भाग गई। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। प्रेमिका ने रात को तेज धारदार हथियार पर प्रेमी के सिर पर वार किया। जिससे उसकी मौत हो गई। हलांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि दोनों के बीच किस बात को लेकर झगड़ा हुआ था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दोनों लिव-इन में बिना शादी के पति-पत्नी की तरह रहे थे
दरअसल, यह शॉकिंग वारदात बठिंडा जिले के गहरी गहरी बुट्टर गांव की है। जहां 22 साल के युवक संदीप सिंह की उसकी प्रेमिका महिला ने हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मृतक युवक से महिला के प्रेम संबंध थे और दोनों पिछले 2 सालों से एक साथ रह रहे थे। इतना ही नहीं वह शादी भी करने वाले थे। लेकिन ऐसा क्या हुआ कि महिला ने उसकी हत्या कर दी जिसके साथ वह पूरी जिंदगी बितानी चाहती थी।

एक ही कंपनी काम करते हुआ था प्यार
वहीं इस घटना के बाद मृतक के भाई ने आरोपी महिला के खिलाप केस दर्ज कराकर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। युवक ने अपनी शिकायत में बताया कि उससे भाई संदीप का एक महिला के साथ दो साल से अफेयर चल रहा था। दोनों के बीच संबंध भी बने थे। वो एक साथ एक ही घर में रहते थे। दोनों की मुलाकात एक ही फैक्ट्री में काम करते वक्त हुई थी। उनके बीच झगड़ा होता रहता था, लेकिन उसने तो मेरे भाई को ही मार डाला।

दोनों के बीच सब ठीक चल रहा था...लेकिन 
इस कत्ल केस की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी एसएचओ बलविंदर सिंह ने बताया कि मृतक महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इसकी जांच भी शुरू कर दी है। उसे पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही वो हमारे सामने होगी। इसके बाद हत्या करने की असली वजह का पता लग सकेगा। शुरूआती जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे और वह लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे।

यह भी पढ़ें-राखी बांधने गई थीं 2 सगी बहनें, लेकिन कमरे में जाते ही बनाने लगीं शारीरिक संबंध...बिहार का शर्मनाक कांड

यह भी पढ़ें-देवर के साथ संबंध बनाती थी भाभी, इस कदर दीवानी हुई की करवा दिया पति का मर्डर-खुद बयां की डर्टी कहानी