चंडीगढ़ में दो दिन पहले अवारा कुत्तों को खाना खिला रही एक 25 साल की लड़की को अपनी कार से कुचलने वाले आरोपी को  हिट एंड रन केस में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान इंडियन आर्मी से  रिटायर्ड मेजर के तौर पर हुई है। 

चंडीगढ़. स्ट्रीट डॉग्स लवर 25 साल की लड़की तेजस्विता को थार से कुचलने वाले को पुलिस ने हिट एंड रन केस में गिरफ्तार कर लिया है। जिसने यह एक्सीडेंट किया है वह इंडियन आर्मी के रिटायर्ड मेजर है। मेजर ने दो दिन पहले अवारा कुत्तों को खाना खिला रही लड़की को अपनी कार से रौंद दिया था। यह घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आरोपी को हो सकती है 6 महीने की जेल
बता दें कि थार से लड़की को कुचलने वाले पूर्व मेजर को 'हिट एंड रन' केस में चंडीगढ़ डिस्ट्रिक्ट कोर्ट अधिकतम 6 महीने तक की सजा सुना सकती है। साथ जुर्माना भी भरना पड़ सकता है। उसके खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान 40 साल के संदीप साही के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक संदीप एक्सीडेंट के समय नशे की हालत में नहीं था।

ऐसे आरोपी तक पहुंची पुलिस
कार से टक्कर लगने के बाद लड़की तेजस्विता कौशल गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसके सिर में गंभीर चोट आई थीं। ऐसे में सिर के एक हिस्से के बाल काट कर 18 टांके लगाने पड़े थे। घटना के तुरंत बाद उसे GMSH-16 ले जाया गया था। हालांकि अब उसकी हालत ठीक है और हॉस्पिटल से छुट्‌टी मिल चुकी है। तेजस्विता सड़क की तरफ पीठ कर झुक कर आवारा कुत्तों को खाना खिला रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार में थार आई उसको कुचलते हुए निकल गई। वहीं थार चालक उसकी मदद की बजाय भाग गया था। लेकिन यह सारी घटना पास में एक फर्नीचर शॉप में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई थी। जो इस केज में एविडेंस के रूप में अहम सबूत है। पुलिस ने भी इन्हीं कैमरों की मदद से कार का नंबर ट्रेस कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

यूपीएससी एग्जाम की तैयारी कर रही है लड़की
तेजस्विता के पिता ओजस्वी कौशल ने बताया कि उनकी बेटी आर्किटेक्ट में ग्रेजुएट है और अभी यूपीएससी एग्जाम की तैयारी कर रही है। वह रोज रात के समय अपनी मां के साथ फर्नीचर मार्केट में स्ट्रे डॉग्स को खाना खिलाने जाती है। शनिवार की रात भी अपनी मां मंजिंदर कौर के साथ गई थी। तभी महिंद्रा थार जैसा दिखने वाला एक वाहन तेज रफ्तार में मोहाली फेज II की ओर से आता है और लड़की को कुचलकर भाग जाता है।

Scroll to load tweet…