टिपर का टायर एक्टिवा को कुचलते हुए मां-बेटी के ऊपर से गुजर गया। पूरी सड़क दोनों के खून से लाल हो गई। दोनों मां बेटी एक दूसरे के सीने से चिपके हुए दम तोड़ दिया।

मोहाली (चंडीगढ़). मोहाली में एक दिल दहला देने वाला हादसे की खबर सामने आई है। जहां एक टिपर चालक ने एक्टिवा को टक्कर मार दी। जिसमें सवार मां बेटी की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। एक्सीडेंट इतना भयानक था कि देखने वालों ने अपनी आंखें बंद कर लीं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

खून से लाल हो गई सड़क, मां-बेटी की मौत
दरअसल, यह दर्दनाक एक्सीडेंट मोहाली के इंटरनेशनल एयरपोर्ट रोड पर सिंह शहीदां गुरुद्वारे के पास हुआ। जहां टिपर का टायर एक्टिवा को कुचलते हुए मां-बेटी के ऊपर से गुजर गया। पूरी सड़क दोनों के खून से लाल हो गई। दोनों मां बेटी एक दूसरे के सीने से चिपके हुए दम तोड़ दिया।

दोनों की मौत के बाद पहुंचे घरवाले
हादसे की जानकारी लगते ही एएसआई भगत राम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे जहां दोनों को उठाकर अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने मृतकों के घरवालों को बठिंडा में सूचना देकर बुलाया। 

चालक ने दोनों को मारने के कार को भी मारी टक्कर
बता दें कि इससे पहले टिपर चालक ने एक कार को भी टक्कर मारी थी। जिसमें कार सवार बलजीत गंभीर रुप से घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने उसको पकड़ने की लिए स्पेशल टीम का घठन किया है।