चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के छात्रों ने अब तक के सबसे बड़े लहराते हुए तिरंगे की मानव छवि का रिकॉर्ड बनाया है। केंद्रीय मंत्री मनीक्षी लेखी भी इस कार्यक्रम में शामिल हुईं। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज इस छवि का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

चंडीगढ़। भारत में 75वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरशोर से हो रही है। पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। हर कोई इस अवसर को अपने-अपने तरीके से मना रहा है। हर घर तिरंगा अभियान के तहत बहुत से लोग अपने घरों में तिरंगा फहरा रहे हैं। वहीं, कई संस्थान और संगठन इस अवसर को बड़े पैमाने पर भव्य तरीके से मना रहे हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के छात्र और एनआईडी फाउंडेशन से जुड़े लोगों ने एक साथ लहराते हुए झंडे की अब तक की सबसे बड़ी मानव छवि बनाई है। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड भी बन गया है। जी हां, यह छवि इतनी भव्य थी कि रिकॉर्ड में दर्ज हो गई। यह अनोखी उपलब्धि चंडीगढ़ सेक्टर-16 के क्रिकेट स्टेडियम में हासिल की गई। 

View post on Instagram

इस बीच, पूरे समारोह और गर्व के पल की तस्वीरें केंद्रीय विदेश और संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर पोस्ट की है। लेखी ने अपने अकाउंट से शेयर की गई फोटो के कैप्शन में लिखा, भारत के लिए गर्व का क्षण। यह शेयर करते हुए खुशी हो रही है कि भारत ने क्रिकेट स्टेडियम, चंडीगढ़ में माननीय राज्यपाल श्री बनवारी लाल पुरोहित जी उपस्थिति में एक लहराते ध्वज की सबसे बड़ी मानव छवि बनाने का गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड बनाया है। 

Scroll to load tweet…

मीनाक्षी लेखी ने एक अन्य पोस्ट के साथ लिखा, हर घर तिरंगा अभियान को बढ़ाने वाले इन ऐतिहासिक समारोहों का हिस्सा बनकर खुश हूं। आज चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के छात्रों द्वारा एक महान सामूहिक प्रयास किया गया। हर घर तिरंगा के प्रति युवाओं का राष्ट्रव्यापी उत्साह सराहनीय है। इसके अलावा, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल ने भी मुख्य कार्यक्रम से पहले की तैयारियों की तस्वीरें साझा की हैं। यूनिवर्सिटी की ओर से पोस्ट के साथ लिखे गए कैप्शन के मुताबिक, हमारे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स टाइटल के प्रयास का महत्वपूर्ण दिन चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के खिलाड़ियों के हाथों में तिरंगा लेकर फ्लैग वॉक करने के साथ शुरू हो गया है। ये रहे मनमोहक दृश्य! 

हटके में खबरें और भी हैं..

Paytm के CEO विजयशेखर शर्मा ने कक्षा 10 में लिखी थी कविता, ट्विटर पर पोस्ट किया तो लोगों से मिले ऐसे रिएक्शन

गुब्बारा बेचने वाले बच्चे और कुत्ते के बीच प्यार वाला वीडियो देखिए.. आप मुस्कुराएंगे और शायद रोएं भी

ये नर्क की बिल्ली नहीं.. उससे भी बुरी चीज है, वायरल हो रहा खौफनाक वीडियो देखिए सब समझ जाएंगे