सीएम चन्नी का कैबिनेट मंत्रियों और अपने परिवार के सदस्यों के साथ का जत्था करतार कॉरिडोर के लिए रवाना हुआ था। जहां वह गुरुवार शाम को गरुदारा साहिब पहुंचे और वहां बैठकर सीएम ने अरदास की। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री ने जमीन पर बैठकर लंगर भी खाया।

अमृतसर. पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (charanjit singh channi) गुरुद्वारा करतारपुर साहिब ( kartarpur corridor) के दर्शन कर और माथा टेक वापस लोट आए हैं। उन्होंने लौटते ही बड़ा ऐलान भी किया है। सीएम चन्नी ने घोषणा कि पंजाब सरकार की तरफ से संगत कॉरिडोर तक जाने वाली सभी बसें दर्शन करने वालों को फ्री में सफर कराएगी। जिसे जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अरदास के बाद जमीन पर बैठ खाया लंगर
दरअसल, सीएम चन्नी का कैबिनेट मंत्रियों और अपने परिवार के सदस्यों के साथ का जत्था करतार कॉरिडोर के लिए रवाना हुआ था। जहां वह गुरुवार शाम को गरुदारा साहिब पहुंचे और वहां बैठकर सीएम ने अरदास की। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री ने जमीन पर बैठकर लंगर भी खाया। इस दौरान उनकी पत्नी और मंत्रियों ने भी लंगर चखा

चन्नी ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद के साथ की ये मांग
बता दें कि जैसी ही पंजाब के सीएम ने अपनी पूरी कैबिनेट टीम के साथ करतारपुर कोरिडोर से पाकिस्तान जीरो लाइन पर गेट पार किया तो लैंडपोर्ट अथॉरिटी आफ इंडिया के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री और मंत्रियों को सम्मानित भी किया। बता दें कि इस दौरान सीएम ने प्रधानमंत्री मोदी और पाकिस्तान के पीएम इमरान खान को कॉरिडोर खोले जाने पर धन्यवाद भी दिया। साथ ही दर्शन करने की प्रक्रिया को और सरल बनाने की मांग की है।

अमित शाह ने कॉरिडोर खोलने का किया था ऐलान
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit shah) ने मंगलवार को कहा था कि करतारपुर कॉरिडोर 17 नवंबर से फिर से खुल जाएगा। शाह ने ट्वीट किया था और कहा- ‘मोदी सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है, जिससे बड़ी संख्या में सिखयात्रियों को फायदा होगा। मोदी सरकार ने 17 नवंबर से करतारपुर साहिब कॉरिडोर को फिर से खोलने का फैसला किया है।’ शाह ने ये भी लिखा था कि ‘मोदी सरकार का ये फैसला श्री गुरुनानकदेव जी और हमारे सिख समुदाय के प्रति अपार श्रद्धा को दर्शाता है।

प्रकाश पर्व से पहले खुला करतारपुर कॉरिडोर, सिख श्रद्धालुओं के पहले जत्थे का पाकिस्‍तान में जोरदार स्‍वागत

Kartarpur Sahib Corridor: गुरुनानक जयंती पर खुशखबरी, आज से करतारपुर गुरुद्वारे जा सकेंगे श्रद्धालु