पंजाब की भगवंत मान सरकार ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अपने ही कैबिनेट मंत्री विजय सिंगला को बर्खास्त कर दिया। पंजाब के उनके खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। जिसके चलते आम आदमी पार्टी ने एक्शन लेते हुए यह कार्रवाई की है। 

चंडीगढ़. पंजाब की सिसायत से बड़ी खबर सामने आई है। आम आदमी पार्टी की सरकार चला रहे मुख्य्मंत्री भगवंत मान ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री रहे डॉ. विजय सिंगला को कैबिनेट से बर्खास्त कर दिया गया है। मंत्री पर टेंडर और खरीद-फरोख्त में कमीशन लेने का आरोप लगा है। बताया तो यह भी यह भी जा रहा है कि सिंगला को आम आदमी पार्टी से निकालने की तैयारी भी की जा रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सीएम मान ने कहा-एक प्रतिशत भ्रष्टाचार भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
शुरूआती जांच में सामने आया है कि स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला अधिकारियों से ठेके पर एक पर्सेंट कमीशन की मांग कर रहे थे। जिसके लेकर सरकार के पास लगातार उनकी शिकायतें आ रही थीं। मंत्री के खिलाफ शिकायतें मिलने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अभूतपूर्व कदम उठाया। भगवंत मान ने कहा कि जनता ने बहुत उम्मीदों से आम आदमी पार्टी की सरकार बनाई है, उस उम्मीद पर खरा उतरना हमारा कर्तव्य है। एक प्रतिशत भ्रष्टाचार भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सीएम भगवंत मान गुपचुप तरीके से कराई जांच
बता दें कि सीएम भगवंत मान ने मंत्री के खिलाफ टेंडर में खरीद-फरोख्त मिलने के बाद अपने तरीके से गुपचुप मामले की जांच कराई। विभाग के बड़े अफसरों से इस मामले में पूछताछ की गई। इसके बाद सीएम ने मंत्री सिंगला को तलब किया। जहां मंत्री ने अपनी गलती मान ली और उनको कैबिनेट से बाहर निकालने की कार्रवाई की गई। इस पूरे मामले पर पंजाब आप के प्रवक्ता मालविंदर कंग ने कहा कि की आम आदमी पार्टी में ऐसे भ्रष्ट लोगों के लिए कोई जगह नहीं है। किसी भी कीमत पर भ्रष्टाचार कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मंत्री के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज कराने के आदेश
मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंगला टेंडर के नाम पर कमीशन मांग रहे थे। इसके बारे में विरोधी पार्टियों और मीडिया को पता नहीं था। जबकि इस बारे में मुझे जानकारी लग गई थी। चाहता तो केस को दबा सकता था, लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया। क्योंकि जनता के साथ धोखा नहीं करेंगे। मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने के बाद । पुलिस को उसके खिलाफ केस दर्ज करने के लिए आदेश दे दिए गए हैं। मैं उस मंत्री के खिलाफ सख्त एक्शन लूंगा

कौन हैं स्वास्थ्य मंत्री रहे डॉ. विजय सिंगला
डॉ. विजय सिंगला पंजाब में आप पार्टी के कद्दावर नेता माने जाते हैं। जिन्होंने करीब सात साल पहले अपनी डॉक्टरी की नौकरी छोड़कर आप को ज्वाइन किया था। वह पेशे से डेंटिस्ट हैं और शहर में डेंटल क्लीनिक भी चलाते हैं। उन्होंने कांग्रेस और पंजाब के सुपरस्टार सिंगर सिद्धू मूसेवाला को चुनाव हराया है। इस रिकॉर्ड जीत के बाद उनको पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार में हेल्थ मिनिस्टर बनाया गया था। कैबिनेट से बर्खास्त किए गए सिंगला मानसा से विधायक हैं।

Scroll to load tweet…