पंजाब और हरियाणा में शुक्रवार को सर्द हवाएं चली हलवाड़ा में न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस रहा

चंडीगढ़: पंजाब और हरियाणा में शुक्रवार को सर्द हवाएं चली। हलवाड़ा में न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस रहा। पंजाब के पठानकोट में दो डिग्री, आदमपुर में 1.5 डिग्री, बठिंडा में 2.3 डिग्री, फरीदकोट में तीन डिग्री और गुरदासपुर में 5.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में तापमान क्रमश: तीन डिग्री, 5.3 डिग्री और पांच डिग्री रहा। हरियाणा के हिसार में तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 1.1 डिग्री रहा। अंबाला, करनाल, नारनौल, रोहतक और सिरसा में तापमान क्रमश: पांच डिग्री, 4.6 डिग्री, 1.5 डिग्री, 3.7 डिग्री और 4.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

चंडीगढ़ में तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा। हिसार, करनाल, रोहतक, लुधियाना, गुरदासपुर और पटियाला में घना कोहरा छाया रहा जिससे दृश्यता काफी कम हो गई।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)