पंजाब में सत्तारूढ़ कांग्रेस के विधायकों ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में इस पार्टी का कोई भविष्य नहीं है

चंडीगढ़: पंजाब में सत्तारूढ़ कांग्रेस के विधायकों ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में इस पार्टी का कोई भविष्य नहीं है। कांग्रेस विधायक हरमिंदर सिंह गिल ने राज्य विधानसभा में कहा कि आप 2017 के विधानसभा चुनावों के बाद अपने निर्वाचन क्षेत्रों में निर्वाचित एक 'सरपंच' (ग्राम प्रधान) भी नहीं ला सकी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गिल ने यह भी दावा किया कि कांग्रेस की अगुवाई वाली सरकार ने राज्य में कई स्मार्ट स्कूल खोले और वे दिल्ली की तुलना में काफी बेहतर हैं।

बजट सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा में भाग लेते हुए कांग्रेस विधायक राज कुमार चब्बेवाल ने कहा, ‘‘मैं आप नेताओं को बताना चाहता हूं कि उनका पंजाब में कोई भविष्य नहीं है।’’

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)