पटियाला में दो समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। दोनों पक्षों में बवाल इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते पत्थरबाजी हुई और तलवारें तक चलने लगीं। अब पुलिस ने शहर समेत पूरे जिले में कर्फ्यू लगा दिया है। 

पटियाला. पंजाब के पटियाला में खालिस्तान मुर्दाबाद मार्च के दौरान शुक्रवार दोपहर जमकर बवाल हो गया। जहां सिख और हिंदू संगठन आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते हालात बिगड़ने लगे और हिंसक झड़प होने लगी। दोनों समुदायों ने एक दूसरे के ऊपर तलवारें और पत्थरबाजी करने लगे। इस घटना में आम लोगों के साथ-साथ पुसिल वाले भी हो गए। वहीं अब शहर में हालात तनावपूर्ण देखते हुए प्रशासन ने कर्फ्यू लगा दिया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सीएम भगवंत मान की मीटिंग के बाद लगाया कर्फ्यू
दरअसल, हिंसक विवाद के पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी चंडीगढ़ में पुलिस अफसरों के साथ हाई लेवल मीटिंग की। जहां उन्होंने इस घटना को लेकर नाराजगी जताई। इसके बाद जिला मजिस्ट्रेट ने पूरे शहर ही नहीं जिले में आज रात 7 बजे से कल सुबह 6 बजे तक धार 144 लागू कर दी है।

सीएम रखे हुए हैं हर हालात पर नजर
मुंख्यमंत्री भगवंत मान ने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। सीएम ने कहा है कि मैंने इस मामले पर अभी डीजीपी से बात की है। हम स्थिति पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं। हमारी सरकार किसी को भी चाहे वो जो भी हो राज्य में अशांति पैदा नहीं करने देंगे। पंजाब की शांति और सद्भाव अत्यंत महत्वपूर्ण है। किसी को भी शांति भंग नहीं करने दिया जाएगा। 

ऐसे खालिस्तान पर सुलगा पटियाला
बता दें कि आज दोपहर पटियाला में हिंदू संगठन जुलूस निकालने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान कुछ सिख संगठन खास तौर से शिवसैनिक इनका विरोध करने लगे। देखते ही देखते माहौल इतना बिगड़ गया कि दोनों पक्षों के बीच पथराव हो गया। कहा जा रहा है कि यह झड़प शिवसेना कार्यकर्ता और खालिस्तानी समर्थकों के बीच हुई है। जैसे ही शिवसैनिक कार्यकर्ता खालिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए बढ़ रहे थे। इसी दौरान कुछ सिख संगठन भी तलवारें लेकर सड़क पर आ गए और हिंसक झड़प होने लगी। दोनों तरफ से तलवारें लहराई गईं और पथराव भी किया गया। कई लोग घायल हो गए हैं। इस बीच SHO को हाथ में चोट लग गई। 

इसे भी पढे़ं-पंजाब के पटियाला में बवाल : शिवसैनिक और खालिस्तानी समर्थक भिड़ें, खुलेआम पत्थर चलें, तलवारें तक लहराई गईं

इसे भी पढे़ं-पंजाब में पावर कट पर पॉलिटिक्स : कांग्रेस ने सरकार को चौतरफा घेरा, भगवंत मान को भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस बताया